scriptआगरा बनता जा रहा देह व्यापार का अड्डा, पुलिस कार्रवाई में खुल रही कलई | Strict police on body trade business in Agra | Patrika News

आगरा बनता जा रहा देह व्यापार का अड्डा, पुलिस कार्रवाई में खुल रही कलई

locationआगराPublished: Feb 16, 2021 03:05:43 pm

Submitted by:

arun rawat

— होटल और रिसोर्ट के अलावा आवासीय क्षेत्रों में भी फूल फूल रहा है देह व्यापार का धंधा।

agra crime

agra crime

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। ताजनगरी आगरा में देह व्यापार का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। आगरा देह व्यापार की मंडी बन गया है। यहां पुलिस की कार्रवाई ने देह व्यापार का धंधा कराने वालों की कमर तोड़कर रख दी है। पुलिस एजेंटों से लगातार पूछताछ भी कर रही है। पुलिस ने देह व्यापार का धंधा कराने वालों को रडार पर ले लिया है। शहर भर में करीब दस स्थानों को चिन्हित किया गया है। जहां से पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
ताजगंज पुलिस ने की थी कार्रवाई
थाना ताजगंज आगरा पुलिस ने पिछले दिनों शुभ रिसॉर्ट में छापा मारा था। पुलिस ने रिसॉर्ट के कमरों से दो युवतियों को बरामद किया था। वह उज्बेकिस्तान की रहने वाली थीं। युवतियों का एजेंट भीमा और उसका साथी भी पुलिस ने पकड़ लिए थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने से पहले भीमा से पूछताछ की थी। थाना ताजगंज पुलिस ने बताया कि भीमा ने देह व्यापार के कई अड्डों की जानकारी पुलिस को दी है। यह अड्डे शहर के ताजगंज, जगदीशपुरा, शाहगंज, रकाबगंज थाना क्षेत्र में बताए गए हैं।
देह व्यापार का नेटवर्क खत्म करने में जुटी पुलिस
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि शहर में देह व्यापार चलाने वालों का नेटवर्क समाप्त कराया जाएगा। इसके लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। कई लोगों को पकड़ा गया है। कई होटलों में छापेमारी कर उन्हें बंद कराया गया है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो