scriptप्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला महीना है कार्तिक, नौकरी पाने के लिए ये 5 बातें जरूर ध्यान रखें विद्या र्थी… | Success mantra for Job and competition in kartik month | Patrika News

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला महीना है कार्तिक, नौकरी पाने के लिए ये 5 बातें जरूर ध्यान रखें विद्या र्थी…

locationआगराPublished: Oct 16, 2019 10:34:02 am

Submitted by:

suchita mishra

हिंदू शास्त्रों के अनुसार कार्तिक माह की शुरुआत शरद पूर्णिमा के दिन से हो जाती है।

कार्तिक का महीना त्योहारों से भरपूर तो होता ही है, साथ ही मौसम के लिहाज से भी काफी बेहतर होता है। इसमें न ज्यादा सर्दी होती है और न ही गर्मी। हिंदू शास्त्रों के अनुसार कार्तिक माह की शुरुआत शरद पूर्णिमा के दिन से हो जाती है। इसी माह में करवाचौथ, दीपावली, भाई दूज और देवोत्थान एकादशी जैसे बड़े त्योहार आते हैं। माना जाता है कि आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को शयन करने के बाद भगवान विष्णु इसी मास पड़ने वाली देवोत्थान एकादशी के दिन जागते हैं। इस कारण ये पूरा कार्तिक मास भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
यह भी पढ़ें

Karwa Chauth 2019: इस बार व्रत रखने से मिलेगा हजार गुना ज्यादा फल, जानिए व्रत तिथि, पूजन व चंद्रोदय समय की पूरी जानकारी…



कार्तिक मास में सफलता की संभावनाएं होतीं प्रबल
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के अनुसार कार्तिक मास सफलता के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। यदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी कार्तिक मास में अपनी पढ़ाई पर फोकस करें तो उन्हें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे उनकी एकाग्रता बढ़ती है और वे पहले की तुलना में बेहतर तरीके से पढ़ पाते हैं। इस कारण प्रतियोगी परीक्षाओं या किसी भी अन्य परीक्षा में सफल होने की संभावना काफी प्रबल हो जाती है। लेकिन इस सफलता को पाने के लिए कुछ आदतों का त्याग करना जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें

दांपत्य जीवन में मिठास भरने के लिए इस करवाचौथ महिलाएं राशि के अनुसार चुनें कपड़ों का रंग


1. कार्तिक के महीने में मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा धूम्रपान, और शराब से भी पूरी तरह बचाव करना चाहिए।

2. शास्‍त्रों में कार्तिक मास के दौरान शरीर में मालिश करने की मनाही है। लेकिन नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली के दिन तेल से मालिश जरूर करें। इसे शुभ माना जाता है।
3. अगर आपको दाल खाने का शौक है तो इस महीने इसका त्याग करना होगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार कार्तिक के महीने में उड़द, मूंग, मसूर, चना और मटर की दाल नहीं खानी चाहिए। अरहर की दाल खा सकते हैं। इसके अलावा राई खाने से भी परहेज करना चाहिए।
4. यदि इस माह में ब्रह्मचर्य का पालन किया जाए तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होते हैं। ऐसे में छात्रों के लिए ये माह और भी असरकारी हो जाता है।

5. इस एक माह में अपनी विलासिताओं को त्यागने की बात कही गई है। मान्यता है कि इस माह में भगवान विष्णु पृथ्वीलोक में आकर लोगों का हाल देखते हैं। ऐसे में सात्विक जीवन बिताने वालों से भगवान प्रसन्न होते हैं। संभव हो तो कार्तिक के महीने में बेड के बजाए जमीन पर सोएं।

ट्रेंडिंग वीडियो