scriptराम मंदिर विवाद में मध्यस्थता पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, हर किसी की निगाह टिकी | Supreme court decision on Ram mandir in ayodhya Arbitratorship news | Patrika News
आगरा

राम मंदिर विवाद में मध्यस्थता पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, हर किसी की निगाह टिकी

अयोध्या में राम मंदिर विवाद में सर्वोच्च न्यायालय छह मार्च को मध्यस्थता के संबंध में फैसला सुनाएगा। हिन्दू नेताओं की प्रतिक्रियाएं।

आगराMar 06, 2019 / 12:27 pm

अभिषेक सक्सेना

Ayodhya Ram Mandir case

रामजन्मभूमि न्यास को जमीन सौंपने के खिलाफ हुआ ये बड़ा हिन्दू सगठन मची हड़कंप

आगरा। अयोध्या में राम मंदिर विवाद में सर्वोच्च न्यायालय छह मार्च को मध्यस्थता के संबंध में फैसला सुनाएगा। हिन्दू महासभा को छोड़कर सभी पक्षकार मध्यस्थता के लिए तैयार हैं। हर कोई बातचीत से समस्या का समाधान चाहता है। लोकसभा चुनाव से पूर्व राम मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला देता है, इस पर हर किसी की निगाह लगी हुई है। लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है।
ram mandir
राम मंदिर के लिए सरकार कानून बनाए

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की युवा शाखा राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत है। अच्छा होता कि नरेन्द्र मोदी की सरकार संसद में कानून बनाकर राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त करती है। सरकार ने अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है, जबकि सवर्णों को आरक्षण और अनुसूचित जाति-जनजाति को आरक्षण के लिए कुछ भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को फैसला राम मंदिर के पक्ष में ही करना चाहिए क्योंकि हर दृष्टि से सिद्ध हो चुका है कि अय़ोध्या में कथित विवादित स्थल पर राम मंदिर ही था।
ram mandir
पहले भी हो चुका है प्रयास

विश्व हिन्दू परिषद के बृज प्रांत उपाध्यक्ष विनोद गोयल का कहना है कि राम मंदिर का विवाद जितनी जल्दी हो जाए, उतना ही अच्छा है। देखते हैं कि मध्यस्थता पर सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला करता है। आपसी बातचीत से समस्या का हल करने का प्रयास पहले भई हो चुका है, लेकिन होता कुछ नहीं है। समाधान एक ही है कि अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर बने और कुछ नहीं। पूरा हिन्दुस्तान राम मंदिर चाहता है।
ram mandir
आमजन अयोध्या में राम मंदिर ही चाहता है

वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार गुप्ता का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर सबकी निगाह लगी हुई है। मध्यस्थता के संबंध में सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला देगा, वह नजीर बनेगा। उन्होंने कहा कि देश का आमजन अयोध्या में राम मंदिर ही चाहता है।
ram madir

Home / Agra / राम मंदिर विवाद में मध्यस्थता पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, हर किसी की निगाह टिकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो