scriptकिराए की कोख में सौदे का खेल- पैदा हो रहे थे बेटे, बेची जा रही थीं बेटियां, पुलिस हैरान आखिर कहां गए लड़के | surrogacy case agra son were born but daughters were being sold | Patrika News

किराए की कोख में सौदे का खेल- पैदा हो रहे थे बेटे, बेची जा रही थीं बेटियां, पुलिस हैरान आखिर कहां गए लड़के

locationआगराPublished: Jun 27, 2020 12:58:29 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– Agra Surrogacy Case पुलिस ने गिरफ्तार किया दो महिलाओं कों
– जानकारी में पता लगा कि बेटियों को नेपाल में बेचने का होता था काम
– पुलिस के सामने हुआ खुलासा कि सभी बेटियों को ही क्यों बेचा जा रहा था नेपाल। पकड़ी गई एक महिला ने दिया था बेटे को जन्म फिर बेटियां कैसे बेची गईं
– पुलिस हैरान आखिर कहां गए लड़के

किराए की कोख में सौदे का खेल- पैदा हो रहे थे बेटे, बेची जा रही थीं बेटियां, पुलिस हैरान आखिर कहां गए लड़के

किराए की कोख में सौदे का खेल- पैदा हो रहे थे बेटे, बेची जा रही थीं बेटियां, पुलिस हैरान आखिर कहां गए लड़के

आगरा. आगरा में किराए की कोख (Agra Surrogacy Case) मामले में पुलिस के सामने नया खुलासा हुआ है। अब तक ताजनगरी में बच्चों को आठ लाख में बेच कर उन्हें नेपाल में निसंतान दंपत्ति को बेचा जाता था। बेचे गए इन बच्चों में लड़कियों की संख्या थी। 19 जून को जब इस मामले का खुलासा हुआ तो ऐसे और कितने बच्चों को बेचा जा चुका है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली। पुलिस ने उन डॉक्टरों को नोटिस जारी किया जिन्होंने इन गर्भवती महिलाओं का इलाज किया था। अपने बयान में डॉक्टरों ने जानकारी दी कि बिहार की महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिसमें से एक बेटा और एक बेटी थी। वहीं एक अन्य महिला ने भी उसी दिन बेटे को जन्म दिया था। जबकि पुलिस ने गैंग के पास से तीन बच्चियों को बरामद किया है। इस गुत्थी में उलझी पुलिस के सामने ये सवाल है कि जब पैदा बेटे हुए थे तो बेटियां कहां से आ गईं।
यह है पूरा मामला

19 जून को पुलिस को जानकारी मिली कि लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तीन बच्चियों का सौदा कर उन्हेंं नेपाल ले जाया जा रहा है। एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने दो गाड़ियां पकड़ीं और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन नवजात बच्चियां मिली थीं। गिरफ्तार महिलाओं ने अपने नाम रूबी और नीलम बताए थे। वहीं एक कार चालक प्रमोद फरीदाबाद का निवासी था। अमित व राहुल दिल्ली के निवासी थी।
इस तरह किया खेल

नीलम से पूछताछ में पता चला था कि वह पति से अलग रहने वाली गरीब महिलाओं को अपने जाल में फंसाती थी। उन्हें सेरोगेसी के लिए तैयार करती थी। बच्चा पैदा होने पर तीन से चार लाख रुपये उन्हें दिया करती थी। एक बच्चा लगभग आठ लाख रुपये में बिकता था। नेपाल में नर्सिंग होम चलाने वाली एक महिला से उनका संपर्क था। वहीं ग्राहक बताया करती थी। सेरोगेसी के लिए भी उसके नर्सिंग होम में ले जाया जाता था। डिलीवरी भी नेपाल में हुआ करती थी। इस बार लॉकडाउन के कारण डिलीवरी फरीदाबाद में करानी पड़ी थी।
पैदा हुए बेटे, बेची गईं बेटियां

सीओ फतेहाबाद विकास जायसवाल ने बताया कि फरीदाबाद के धर्मदेवी हॉस्पिटल और गेटवेल हॉस्पिटल के प्रबंधकों को जांच के लिए नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को फरीदाबाद से डॉक्टर निपुर, डॉक्टर दीपा सेठिया और डॉक्टर शैलेंद्र पाराशर बयान दर्ज कराने आए। डॉक्टर निपुर ने बताया कि वह स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। नीलम उनके क्लीनिक पर महिलाओं को लेकर आया करती थी। उनके यहां सिर्फ ओपीडी की सुविधा है। डिलीवरी के लिए वह मरीज को किसी भी नर्सिंग होम में रेफर कर देती थीं। इस बार नीलम उनके पास विमल देवी और रूबी नाम की महिलाओं को लेकर आई। उनकी खुद की तबियत खराब थी इसलिए उन्होंने मरीजों को डॉक्टर दीपा सेठिया के यहां रेफर कर दिया।
डॉक्टर दीपा सेठिया ने बताया कि 19 मई को दोनों महिलाओं की डिलीवरी हुई थी। विमल देवी ने एक बेटा व बेटी को जन्म दिया। वहीं रूबी ने एक बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद हालत सामान्य होते ही मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया था।
17 मई को बच्चियों को लेकर अस्पताल पहुंची थी नीलम

17 मई को नीलम दो बच्चियों को लेकर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शैलेंद्र पाराशर के पास पहुंची थी। दोनों बच्चियों की तबियत खराब थी। उन्हें सर्दी खांसी के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। दोनों बच्चियों को भर्ती किया गया और तबियत ठीक होने पर 21 व 22 मई को डिस्चार्ज कर दिया गया।
कहां गए दोनों लड़के

डॉक्टरों के बयान से पुलिस को यह साफ हो गया है कि विमल देवी और रूबी ने बेटों को जन्म दिया था। जब बेटे पैदा हुए थे तो लड़कियां कैसे बेची गईं। सवाल ये भी है कि आखिर कहां गए दोनों लड़के। सीओ फतेहाबाद ने कहा है कि इस खेल में शामिल नीलम को रिमांड पर लिया जाएगा। उससे उसके शामिल और भी लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो