scriptताज महोत्सव 2018: ये है कार्यक्रमों की लिस्ट, जानिए किस दिन कहां होगा क्या प्रोग्राम | Taj Mahotsav 2018 program list Shilpagram Sursadan and other 7 places | Patrika News

ताज महोत्सव 2018: ये है कार्यक्रमों की लिस्ट, जानिए किस दिन कहां होगा क्या प्रोग्राम

locationआगराPublished: Feb 15, 2018 07:51:21 pm

यहां देखें Taj Mahotsav 2018 में कहां, कौन से दिन, क्या है प्रोग्राम।

Taj Mahotsav 2018

Taj Mahotsav 2018

आगरा। ताज महोत्सव 2018 का आगाज 18 फरवरी को होने जा रहा है। शिल्पग्राम से शुरू होने वाला ये महोत्सव पूरे शहर को कला, संस्कृति के रंग में रंगने जा रहा है। ताज महोत्सव के लिए आगरा में नौ स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयेाजन होगा। इस बार कुछ नए स्थानों को भी जोड़ा गया है, जिसमें आगरा कॉलेज के खेल मैदान पर एनसीसी की कैडेट घुड़सवारी और पैरामोटर का रोमांचक नजारा दिखाई देगा।

ये है कार्यक्रमों की पूरी सूची

शिल्पग्राम मुक्ताकाशीय मंच पर ये कार्यक्रम
18 फरवरी श्रीराम भारतीय कला केंद्र की नृत्य नाटिका श्रीराम की प्रस्तुति
19 फरवरी वियतनाम की निष्ठा गुप्ता का शिव तांडव, पद्मश्री मालिनी अवस्थी
20 फरवरी शमशुर रहमान की शिव स्तुति, भूमि त्रिवेदी की बालीवुड नाइट
21 फरवरी त्रिपुरा लोक नृत्य, भरतनाट्यम, असलम साबरी की कव्वाली
22 फरवरी कनाडा की ईनाक्षी सिन्हा का ओडिसी नृत्य, विपिन सचदेवा, मदन मोहन
23 फरवरी मोहिनी अट्टम नृत्य समूह, मीर ओ गालिब कुल हिंद मुशायरा
24 फरवरी भरतनाट्यम, कथकली नृत्य, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
25 फरवरी अमेरिका की प्राची की दशावतार नाटिका, अभिजीत भट्टाचार्य
26 फरवरी कुचिपुडी नृत्य, रॉक बैंड और आदित्य नारायण का पार्श्व गायन
27 फरवरी बनारस घराने का कथक, संभलपुरी लोक नृत्य, पलक-पलाश का पार्श्व गायन
सूरसदन में ये होंगे कार्यक्रम
18 फरवरी- नाटक कोर्ट मार्शल, रंग लोक
19 फरवरी- कागजी है पैरहन, शिखा सिंह
20 फरवरी- एन आइडियल हस्बैंड, आगरा बुक क्लब
21 फरवरी- बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या, काव्य कला भगत संगीत परिषद
22 फरवरी- नाटक रंगोदय, संस्कार भारती
23 फरवरी- नाटक यक्ष प्रश्न, संस्कार भारती
24 फरवरी- नाटक फंदी, जाल द वेब, क्रांतिवीर करुणेश
25 फरवरी- सैंया भए कोतवाल, इप्टा
26 फरवरी- गांधी और अंबेडकर, ब्रज लोक कला दर्शन
27 फरवरी- भगत, रंगलीला
पालीवाल पार्क
25 फरवरी- कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी फ्यूजन, पुरलिया छाऊ लोकनृत्य, गुजराती नृत्य
26 फरवरी- कथक समूह नृत्य, बालीवुड नाइट आलमगीर खान
26 फरवरी- आगरा बियोंड ताज पर सेमिनार, टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा, होटल ग्रांड, कैंट
ग्यारह सीढ़ी मैदान पर कार्यक्रम
23 फरवरी- ओडिसी नृत्य, मेंडोलिन, मोहिनी अट्टनम नृत्य
24 फरवरी- सारंगी वादन, तबला वादन, कथकली नृत्य
25 फरवरी- ठुमरी नृत्य, भरतनाट्यम, फैशन शो


स्टेशन रोड
19 से 22 फरवरी – एनसीसी कैडेट्स का बैंड डिसप्ले, घुड़सवारी प्रदर्शन, पैरामोटर्स, आगरा कालेज मैदान
21 फरवरी – पौधा एवं पुष्प प्रदर्शनी, वर्कशॉप, अशोक फाउंडेशन एवं हार्टीकल्चर क्लब, क्वीन एंप्रेस मैरी लाइब्रेरी, सदर बाजार

25 फरवरी- कला उत्सव, अशोक फाउंडेशन, आर्टिस्ट एसोसिएशन, अशोक कास्मास मॉल, संजय प्लेस

18 से 27 फरवरी तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां, सदर बाजार मंच
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो