अमित मिश्रा के सुरों संग ताजमहोत्सव का हुआ आगाज, शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन
आगराPublished: Feb 20, 2023 08:00:45 pm
ताजमहोत्सव 2023 का सोमवार से आगाज हो गया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने फीता काटकर महोत्सव की शुरुआत की। आयोजन की शुरुआत से ही महोत्सव में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है।
पर्यटन नगरी आगरा में सोमवार से दस दिनी कला और शिल्प का मेला ' ताज महोत्सव ' शुरू हो गया। यूपी सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने फीता काटकर महोत्सव की शुरुआत की। मुक्ताकाशीय मंच पर ब्रज मशहूर फूलों की होली, मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य और बालीवुड सिंगर अमित मिश्रा की परफार्मेंस मुख्य आकर्षण रही।