scriptताजमहल पर सीआईएसएफ के जवान ने कर दिखाया कुछ ऐसा, हो रही तारीफ | tajmahal cisf constable return bag of belgium tourist | Patrika News

ताजमहल पर सीआईएसएफ के जवान ने कर दिखाया कुछ ऐसा, हो रही तारीफ

locationआगराPublished: Dec 07, 2017 10:03:17 pm

ताजमहल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने गुरुवार को पर्यटकों का खोया हुआ सामान लौटाया

 tajmahal, cisf, cisf constable, tajmahal agra, tourists, tourist bag of rupee, uro, foreign tourist, belgium tourist, taj mahal
आगरा। ताजमहल में आने वाले पर्यटकों का जब सामान खोया, तो उन्हें पता नहीं था कि ऐसा होगा। ताजमहल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने गुरुवार को पर्यटकों को उनका खोया हुआ सामान लौटाया तो उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।
यह भी पढ़ें

टीम इंडिया पर मुल्तान के सुल्तान का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा


यह भी पढ़ें

जानिए,

राहुल गांधी के खिलाफ पर्चा भरा वाले अयूब अली की पूरी प्रोफाइल

पर्यटकों को लौटाए गए उनके सामान
वाक्या गुरुवार का है, हैड कांस्टेबल जगदीश को वीडियो प्लेटफार्म पर एक हैंडबैग पड़ा हुआ मिला था। जिसमें 200 रुपये और 50 यूरो रखे हुए थे। बताया गया है कि ये बैग बेल्जियम से आए पर्यटक लेकोम्टे पैट्रिक का था। जो गुरुवार सुबह ताजमहल देखने आए थे। वहीं हैड कांस्टेबल जगदीश सिंह को स्मार्ट फोन भी वीडियो प्लेटफार्म पर मिला। इसके बाद उन्होंने इसे स्पेन से आए रोबर्टो मस्केरा को सौंप दिया। एक अन्य घटना भी ताजमहल पर गुरुवार को हुई। दोपहर को हैड कांस्टेबल बेताल सिंह को मेहमानखाना में एक स्मार्ट फोन पड़ा हुआ मिला था। इसे बाद में कर्नाटक के उड़ुपी से आई प्रीति आर. हेमाद्रि को सौंपा गया। पर्यटकों ने जवानों का शुक्रिया अदा किया।
यह भी पढ़ें

टीम इंडिया पर मुल्तान के सुल्तान का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा


यह भी पढ़ें

बिजली के बढ़े दामों पर सपा का हल्ला बोल, देखें वीडियो

हजारों पर्यटक आते हैं रोजाना
गौरतलब है कि ताजमहल पर पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। रोजाना हजारों पर्यटक ताज का दीदार करते हैं। पिछले हफ्ते वीकएंड पर शनिवार और रविवार को एक लाख पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया था। ताजमहल पर आने वाले पर्यटक अक्सर अपना सामान भूल जाते हैं, यदि सीआईएसएफ को वो सामान मिलता है, तो सीआईएसएफ के जवानों द्वारा लौटा दिया जाता है। इस बात को लेकर पर्यटकों में एक साफ सुधरी छवि बनती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो