आगरा

रमजान माह में नमाजियों के लिए खुशखबरी, तरावी के लिए ताजमहल रात्रि में खुलेगा, जानिए समय

रमजान का पवित्र माह पांच मई, 2019 से शुरू हो रहा है।

आगराMay 04, 2019 / 06:37 am

धीरेंद्र यादव

रमजान

आगरा। रमजान का पवित्र माह पांच मई, 2019 से शुरू हो रहा है। इस पवित्र माह में नमाजियों के खुशखबरी आ रही है। नमाजियों के लिए ताजमहल रात्रि में खोला जाएगा। यहां नमाजी तरावी कर सकते हैं।
ताजमहल मस्जिद में होगी विशेष नमाज
ताजमहल मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष सैयद इब्राहीम हुसैन जैदी ने बताया कि ताजमहल में रात्रि की नमाज पांच या छह मई से पढ़ी जाएगी। यह चांद निकलने पर निर्भर करेगा। संभावना है कि पांच मई से रमजान माह का आगाज हो। ताजमहल मस्जिद में तरावी (रात्रि की विशेष नमाज) के लिए पूर्वी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। समय है रात्रि 8.30 बजे से 9.15 बजे तक। रात्रि 11 बजे तक ताजमहल में तरावी होगी।
रजिस्टर में लिखना होगा नाम-पता
इस बारे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि रमजान माह में ताजमहल रात्रि 11 बजे तक खोला जाएगा। जो भी नमाजी ताजमहल में प्रवेश करेगा और लौटकर आएगा, उसे हर बार अपना नाम, मोबाइल नम्बर और पता एक रजिस्टर में लिखना होगा। उन्होंने ताजमहल के संरक्षण सहायक से कहा है कि वे तरावी के समय स्वयं उपस्थित रहें। आवश्यक व्यवस्थाएं करें। पुलिस और प्रशासन को भी सूचना दी गई है।
सिर्फ रमजान में नमाजियों के रात्रि में खुलता है ताज
बता दें कि ताजमहल सूर्यास्त से समय पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। ताजमहल को आतंकवादी धमकी के चलते कड़ी सुरक्षा की जा रही है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल हर समय तैनात रहता है। सिर्फ रमजान में नमाजियों के लिए ताजमहल रात्रि में खोला जाता है। वैसे पूर्णिमा की रात्रि में पर्यटकों के लिए ताजमहल खुलता है। टिकट लेकर निर्धारित बैच में पर्यटक ताजमहल देख सकते हैं। पूर्णिमा से दो रात्रि पहले औऱ दो रात्रि बाद में ताजमहल खोला जाता है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.