script

प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को तालिबानी सजा देने वाले आरोपी हुए भूमिगत, पुलिस तलाश में जुटी

locationआगराPublished: Apr 04, 2021 11:48:48 am

Submitted by:

arun rawat

— थाना सिकंदरा आगरा क्षेत्र में विवाहिता प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था प्रेमी तभी लोगों ने पकड़कर उसे खंबे से बांध दिया था और यातनाएं दी थीं।

Lover

Lover

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को तालिबानी सजा दिए जाने के मामले में आरोपी भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। लोगों ने प्रेमी को खंबे से बांधकर उसकी पिटाई की थी और उसके कपड़े तक फाड़ दिए थे। उसके बाद प्रेमिका ने पिटाई करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें—

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन को लेकर जुट रही भीड़

यह हुआ था पूरा मामला
थाना सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र निवासी विवाहिता करीब तीन महीने पहले कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गई थी। वहां पर उसकी मुलाकात एक आॅटो चालक से हो गई थी। दोनों ने बातचीत के बाद एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। उनके बीच मोबाइल पर बात होने लगी थी। दोनों गांव के बाहर एक दूसरे से मुलाकातें करने लगे। विवाहिता के व्यवहार में आए बदलाव से उसके पति और ससुराल वालों को शक हो गया। छानबीन करने पर आॅटो चालक से उसके प्रेम संबंधों का पता चला। उन्होंने दोनों के संबंधों का विराेध शुरू कर दिया था। विवाहित प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी उसके घर पहुंच गया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रेमिका ने पिटाई करने के मामले में नामजद किए गए पांच लोगों में उसके ससुराल वालों के भी विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो