scriptतंत्र मंत्र के लिए की गई महिला के साथ हैवानियत की हकीकत जान आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे… | Tantra Mantra by Skull woman's skeleton and ponytail | Patrika News

तंत्र मंत्र के लिए की गई महिला के साथ हैवानियत की हकीकत जान आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे…

locationआगराPublished: Dec 07, 2018 07:08:52 pm

तंत्र-मंत्र के लिए महिला के साथ जो हुआ उसे जान आपके होश उड़ जाएंगे, मिली खोपड़ी, कंककाल और कटी चोटी।
 

Tantra Mantra

खोपड़ी, कटी चोटी और महिला के कंकाल ने बयां की रोंगटे खड़े करने वाली तंत्र-मंत्र की कहानी

आगरा। आगरा-जयपुर हाईवे पर लैदर पार्क के पास एक पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने ऐसा नजारा देखा कि होश उड़ गए। ग्रामीणों को हड्डियां, राख, कटी हुई चोटी, खाली बोतल और एक खोपड़ी मिली। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हड्डियां, राख और खोपड़ी सहित अन्य बरामद सामान को चांज के लिए भेज दिया है।
हत्या कर शव को जलाया 

दरअसल बुधवार दोपहर दो बजे गांव महुअर की महिलाएं लकड़ी लेने के लिए लैदर पार्क में गई थीं। तभी उन्हें पुलिया के नीचे एक जला हुआ शव, कंकाल व खोपड़ी दिखी, जिसे देखकर वह घबरा गईं। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देर रात तक ग्रामीणों में इसकी चर्चा रही। रात 9 बजे हत्या कर शव जलाने की सूचना पर चौकी इंचार्ज किरावली हरेन्द्र सिंह व चौकी इंचार्ज मिढ़ाकुर सुधीर कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस को मौके से जले हुए शव की राख, कंकाल खोपड़ी, कटे हुए बाल, प्लास्टिक की खाली बोतल मिली। जिन्हें मिढ़ाकुर पुलिस थाना मलपुरा ले गई। रोजाना पुलिस गश्त के बाद भी इस बड़ी घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हत्या कहीं और की गई

माना जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है। खोपड़ी पुरानी प्रतीत हो रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसकी चोटी और हड्डियां यहां तंत्र-मंत्रत्र के लिए लाई गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव ने बताया है कि घटनास्थल से मिले अवशेषों को देखकर यह मामला तंत्र मंत्र का लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने सभी साक्ष्यों को फोरेसिंक लैब भेजा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो