आगरा

चंबल में लापता हुये दो किशोर मिले ऐसी हालत में, पूरे गांव में छा गया मातम, चूल्हे तक नहीं जले…

मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद के तहसील अंबाह के बड़ापुरा उसैथ चंबल घाट पर चंबल नहाने गए दो किशोर नहाते समय नदी में डूब गए।

आगराApr 28, 2019 / 07:35 pm

धीरेंद्र यादव

Teenage death

आगरा। मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद के तहसील अंबाह के बड़ापुरा उसैथ चंबल घाट पर चंबल नहाने गए दो किशोर नहाते समय नदी में डूब गए। पूरे दिन खोजबीन के बाद दोनों युवकों के शवों को वन विभाग और पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। थाना महुआ क्षेत्र के अंतर्गत बड़ापुरा उसैथ गांव निवासी शिवम पुत्र जगमोहन 15 वर्ष पंकज पुत्र राम वरन 17 वर्ष शनिवार सुबह घर से चंबल नदी पर नहाने निकले थे। दोनों किशोर पिनाहट उसैथ घाट पर चंबल नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने और तेज बहाव में फंस गए। चीख-पुकार सुनकर किशोरों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस और युवकों के परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने तत्काल उत्तर प्रदेश की वन विभाग की मोटर बोट और वन कर्मियों सहित स्थानीय गोताखोरों को बुलाया। वन विभाग की मोटर बोट से नदी में डूबे दोनों किशोर के शवों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वहीं पानी के अंदर कांटा डालकर डूबे किशोरों के शवों को गोताखोरों ने मोटर बोट द्वारा कई घंटे तक पानी के अंदर तलाशा। काफी मशक्कत के बाद शाम तक उत्तर प्रदेश की सीमा में दोनों किशोरों के शव बरामद हुए। दोनों की मौत हो चुकी थी। किशोरों के शव देखकर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया, एक साथ हुईं दो मौतों से परिजनों सहित ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम को गांव के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। वहीं दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Home / Agra / चंबल में लापता हुये दो किशोर मिले ऐसी हालत में, पूरे गांव में छा गया मातम, चूल्हे तक नहीं जले…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.