scriptछेड़खानी का किया विरोध, तो दबंग ने की जमकर पिटाई | Teenager beaten by Dabang protesting against tampering | Patrika News

छेड़खानी का किया विरोध, तो दबंग ने की जमकर पिटाई

locationआगराPublished: Oct 10, 2017 07:57:28 pm

किशोरी की चाची ने बचाने का प्रयास किया, तो उसको भी दबंग युवक ने नहीं बख्शा।

Teenager beaten by Dabang

Teenager beaten by Dabang

आगरा। गांव ककरारी में दबंग ने मंगलवार को अपनी चाची के साथ खेत पर जा रही किशोरी को दबोच लिया। किशोरी द्वारा विरोध किया गया, तो दबंग ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। किशोरी की चाची ने बचाने का प्रयास किया, तो उसको भी दबंग युवक ने नहीं बख्शा। शोरगुल की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण दौड़ पड़े, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
यहां का है मामला
थाना मलपुरा के ककरारी निवासी राजेन्द्र की 16 वर्षिय किशोरी सपना दोनों काल्पनिक नाम मंगलवार सुबह अपनी चाची के साथ खेत पर जा रही थी। आरोप है कि तभी गांव के दबंग युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद वह चाची के सामने ही किशोरी से छेड़खानी करने लगा। इसका किशोरी ने जब विरोध किया तो उसने किशोरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। किशोरी के गाल पर जमकर थप्पड़ लगाए। यह देख चाची घबरा गई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस पास खेतो में काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड पड़े, जिससे दबंग के होश उड़ गए। वह मौके से भाग गया। किशोरी खेत पर पहुंच गई। मिट्टी में गंदे हुए कपड़े तथा गाल पर चांटों के निशान देखकर पिता के होश उड़ गए। पिता ने इस बारे में जब किशोरी से पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पिता को दी।
थाने में की शिकायत
पीड़ित पिता पुत्री और उसकी चाची को लेकर थाना मलपुरा पहुंचा। जहां पूश्री घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है। इस मामले में थानाध्यक्ष मलपुरा रमेश भारद्धाज ने बताया है कि मामले में किशोरी के परिवारीजनों द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि घटना में सत्यता पाई जाती है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो