scriptजनवरी के अंत में जानलेवा सर्दी, पारा @7.2 डिग्री सेल्सियस, जानिए क्या रहेगा आगे मौसम का हाल | Temperature fog Current Status Visibility weather news in January | Patrika News

जनवरी के अंत में जानलेवा सर्दी, पारा @7.2 डिग्री सेल्सियस, जानिए क्या रहेगा आगे मौसम का हाल

locationआगराPublished: Jan 25, 2018 08:52:11 am

आगरा में पारा @7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

weather news

weather news

आगरा। सर्दी एक बार फिर जानलेवा हो गई है। कोहरा और गलनभरी सर्दी तापमान गिरने से जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। सुबह से ही कोहरे की चादर के साथ दिन की शुरुआत हो रही है। सूर्य देव के दर्शन होना भी मुश्किल हो गया है। तापमान एक बार फिन रिकार्ड तोड़ने की ओर है। आगरा में पारा @7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सर्दी ने बढ़ा दी मुश्किलें
ताजनगरी के अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है और यह 16.3 डिग्री तक आ गया है। वहीं रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है और ये 7.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। सर्दी बढ़ने से के चलते जिला प्रशासन ने गुरुवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूल को बंद कर दिया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फवारी से तापमान में और गिरावट आ सकती है साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
तापमान में आई रिकॉड गिरावट
रविवार को तापमान में रिकॉर्ड मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इसी तरह का समय मौसम रहेगा। सर्द हवाओं के बढ़ने से ठिठुरन बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में कोहरा भी घना हो सकता है साथ ही सर्द हवाएं और गलन पैदा करेंगीं।
दिसम्बर जैसी सर्दी का ऐहसास
जनवरी के अंत में सर्दी कम होने लगती है, साथ ही कोहरे से भी बहुत हद तक राहत मिल जाती है, लेकिन जनवरी के अंत में दिसम्बर जैसी सर्दी का ऐहसास हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों के लिए हैं। ऐसे मौसम में चिकित्सकों ने सांस के मरीजों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो