scriptट्रेन में हुआ महिला का प्रसव | Delivery of the woman in the train | Patrika News

ट्रेन में हुआ महिला का प्रसव

locationजयपुरPublished: Feb 19, 2016 12:10:00 am

Submitted by:

shailendra tiwari

कोटा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक महिला का ट्रेन में ही प्रसव हो गया।
आरपीएफ निरीक्षक के अनुसार उस्मानपुर नई दिल्ली निवासी महिला अपनी मां व
भाभी के साथ महाराष्ट्र सम्पर्क क्रांति ट्रेन में बांद्रा टर्मिनल से नई
दिल्ली जा रही थी।

कोटा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक महिला का ट्रेन में ही प्रसव हो गया। आरपीएफ निरीक्षक के अनुसार उस्मानपुर नई दिल्ली निवासी महिला अपनी मां व भाभी के साथ महाराष्ट्र सम्पर्क क्रांति ट्रेन में बांद्रा टर्मिनल से नई दिल्ली जा रही थी।

ट्रेन सुबह जैसे ही प्लेटफार्म नम्बर एक पर पहुंची, उसी समय महिला कोच में बैठी उस महिला का प्रसव हो गया। सूचना पर आरपीएफ की महिला कांस्टेबल कमला व रेलवे अस्पताल की टीम भी पहुंच गई। उन्होंने जच्चा और बच्चा दोनों को देखा। बच्चा प्री म्योचोर था। डॉक्टर ने महिला को कोटा में उतरने को कहा लेकिन परिजन सहमत नहीं हुए। बाद में वह उसी ट्रेन से रवाना हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो