दुल्हन करती रही इंतजार,नहीं पहुंचा दुल्हा, पुलिस की पंचायत के बाद हुआ शादी को तैयार
आगराPublished: Feb 23, 2023 01:39:36 pm
ताजनगरी आगरा में एक दुल्हन अपनी बारात का इंतजार करती रही पर दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। पुलिस में शिकायत के बाद जेल जाने के डर से दूल्हा पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। अब आज उनकी शादी होगी।
आगरा के थाना एतमाऊद्दौला क्षेत्र में दुल्हन और परिवार वाले पूरी रात इंतजार करते रहे पर दुल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। पुलिस में शिकायत के बाद दुल्हा पक्ष ने समझौता कर लिया और गुरुवार को बारात लाने का लिखित समझौता कर लिया।