scriptThe gates of the Taj Mahal and the fort were not closed for tourists, | पर्यटकों के लिए नहीं बंद हुए ताजमहल और किले के द्वार, पुरातत्व विभाग ने रद्द किये बंदी के आदेश | Patrika News

पर्यटकों के लिए नहीं बंद हुए ताजमहल और किले के द्वार, पुरातत्व विभाग ने रद्द किये बंदी के आदेश

locationआगराPublished: Feb 11, 2023 02:17:05 pm

Submitted by:

Avinash Jaiswal

जी 20 सम्मिट में आए मेहमानों के भ्रमण के लिए क्रमवार 11 और 12 फरवरी को आगरा किला और ताजमहल को पूरा दिन बंद करने के आदेश को पुरातत्व विभाग ने रद्द कर दिया है। आगरा किला पूरा दिन और ताजमहल को शाम 3 बजकर 30 मिनट तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

tt.jpg
ताजमहल और आगरा किला अब पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे
जी20 सम्मिट के लिए आए मेहमानों के भ्रमण के दौरान आज आगरा किला आम पर्यटकों के लिए बंद नहीं हुआ है। पुरातत्व अधीक्षक राजकुमार पटेल ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। पर्यटक सूर्योदय से सूर्यास्त तक आगरा किला का भ्रमण कर सकेंगे। हालांकि सुरक्षा कारणों से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से ऑफलाइन टिकट विंडो बंद कर दी जायेगी। इस दौरान पर्यटक ऑनलाइन टिकट खरीद कर आगरा किला में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही रविवार को ताजमहल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.