आगरा के इन चार डाॅक्टरों को मिला आईएमए अवार्ड
आगराPublished: Nov 20, 2023 10:24:42 pm
आगरा के चार डॉक्टरों को IMA अवार्ड से सम्मानित किया गया है। देश भर से कुल 40 लोगों को सम्मानित किया गया था, जिसमें से चार चिकित्सक आगरा के रहे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के डाॅक्टर पिता-पुत्री डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा और डाॅ. नीहारिका मल्होत्रा को चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आगरा के ही एसएन मेडिकल काॅलेज के डाॅ. प्रभात अग्रवाल और डाॅ. रूचिका गर्ग को भी यह सम्मान प्रदान किया गया है।