आगरा

दिवाली से पहले चोरों ने इस मार्केट के दो बड़े कपड़ा शोरूम के तोड़ दिये ताले, देखें वीडियो

दिवाली से पहले सजे बाजारों पर चोरों की नजर है।

आगराOct 20, 2019 / 03:55 pm

धीरेंद्र यादव

आगरा। दिवाली से पहले सजे बाजारों पर चोरों की नजर है। शहर के प्रमुख शाहगंज बाजार में शनिवार की रात्रि इसी बात का फायदा चोरों ने उठाया। यहां दो बड़े कपड़ा शोरूम पर चोरों ने धावा बोल दिया। दोनों के शटर को तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। चोर शांति कलेक्शन और केआरएसएस शोरूम से लाखों का सामान और कैश चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी।
ये भी पढ़ें – ज्योतिषाचार्य ने की बड़ी भविष्यवाणी: 2019 के समाप्त होते ही बदलेगी ग्रहों की चाल, भारत और पीएम मोदी के लिए वर्ष 2020…

यहां का है मामला
ये घटना थाना शाहगंज क्षेत्र की है। शहर का मुख्य मार्केट शाहगंज इन दिनों दिवाली की चमक धमक से खिला हुआ है। देर रात बाजार बंद होता है, इसके बाद सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पर है, लेकिन शनिवार रात न जाने पुलिस कहां चली गई। चोरों ने यहां पहले शांति कलेक्शन शोरूम के ताले तोड़ दिए, इसके बाद केआरएसएस के। बताया गया है कि चोरों ने दोनों शोरूम से लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया।
ये भी पढ़ें – यूपी पुलिस की वर्दी का एक दिसंबर के बाद बदलेगा रंग, नीले रंग का मैसेज हुआ वायरल

सुबह हुई जानकारी
घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब कर्मचारी इन शोरूम पर पहुंचे। शोरूम के शटर के ताले टूटे देख इनके होश उड़ गए। सूचना पर शोरूम के मालिक मौके पर पहुंच गए। थाना शाहगंज पुलिस भी आ गई। पुलिस ने दोनों शोरूम पर निरीक्षण किया। सीसीटीवी में चोर कैद हो गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें – कमलेश तिवारी की हत्या के बाद, राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष ने बताया जान को खतरा, प्रशासन से की सुरक्षा की मांग

पिछले वर्ष भी हुई वारदात
शोरूम मालिक ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनके शोरूम से चोरी की वारदात हुई थी। उस समय भी चोर सीसीटीवी में कैद हुए, लेकिन पुलिस उन्हें कैद नहीं कर पाई। शोरूम मालिकों का कहना है कि चोर निरंकुश हो चुके हैं। रात्रि में पुलिस न जाने कहां सोती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.