scriptडस्टबिन के नीचे घर की चाबी छुपाना पड़ गया महंगा, लाखों का माल हो गया चोरी | Thieves discovered hidden keys under dustbin | Patrika News

डस्टबिन के नीचे घर की चाबी छुपाना पड़ गया महंगा, लाखों का माल हो गया चोरी

locationआगराPublished: Aug 27, 2018 01:03:04 pm

मकान मालिक ने छुपाई ऐसी जगह चाबी, जहां से खोजना था मुश्किल, फिर भी चोरों ने लाखों का माल चुराया

Thieves

Thieves

आगरा। रक्षाबंधन पर ससुराल जाना सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी को भारी पड़ गया। पत्नी के साथ ससुराल गये कर्मचारी ने घर की चाबी डस्टबिन के नीचे छुपा दी थी। इसके बाद भी चोरों ने चाबी को आसानी से खोजा, घर में प्रवेश किया और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर जब घर का हाल देखा, तो उनके होश उड़ गये।
ये भी पढ़ें – शिवपाल के दूसरे पार्टी में शामिल होते ही अखिलेश को लगेगा बड़ा झटका, सपा के ये दिग्गज नेता दिखेंगे ‘चाचा’ के साथ

यहां का मामला
ये मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के विमल विहार कॉलोनी का है। यहां पर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी आरडी शर्मा रहते हैं। रविवार दोपहर 12 बजे वे पत्नी के साथ ससुराल गए थे। वहीं दोपहर एक बजे बेटा राजेश भी पत्नी के साथ चला गया। गेट पर ताला लगा दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चाबी को डस्टबिन के नीचे रखकर जाते थे। तीन बजे आरडी शर्मा आए तो घर का गेट खुला था। अंदर अलमारियां भी खुली मिलीं और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने की छानबीन
सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकानस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से 25 तोला सोने के जेवरात, दो किलोग्राम चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस चोरी में किसी नजदीकी का हाथ होने की बात सामने आ रही है। जानकारी पर ये भी पता चला है कि चाबी के बारे में कुछ परिचितों को भी जानकारी रहती थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो