scriptगुरुवार के ये उपाय मुक्ति दिलाएंगे आर्थिक समस्या और शारीरिक संकट से | thursday guruwar ke totke for removing money problem and diseases | Patrika News

गुरुवार के ये उपाय मुक्ति दिलाएंगे आर्थिक समस्या और शारीरिक संकट से

locationआगराPublished: Dec 20, 2018 03:37:01 pm

Submitted by:

suchita mishra

अगर आप को आर्थिक तंगी है या शारीरिक संकट तो गुरुवार के दिन करे ये उपाय जिससे होंगी आप की तमाम परेशानियां दूर ।

Thursday ke totke

Thursday ke totke

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। भगवान विष्णु संसार के पालनहार हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक समस्याओं और शारीरिक संकटों से मुक्ति मिलती है। जानिए ऐसे कुछ उपायों के बारे में।
1. गुरुवार के दिन नहाते वक्त पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करे। केसर का तिलक लगाए।

2. गुरुवार को स्नान के बाद भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
3. केले के वृक्ष में जल अर्पित करे।

4. गुरुवार को गुरु से जुडी पीली पीली वस्तु जैसे सोना, हल्दी, चना, फल आदि का दान करें।

5. हर गुरुवार शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
6. गुरुवार को धन के लेन-देन से बचें।

7. बीमारी से छुटकारे के लिए गुरूवार को चीनी, दूध, चावल और पेठा (कद्दू-पेठा, सब्जी बनाने वाला) अपनी इच्छा अनुसार लें और उसको रोगी के सिर पर से वार कर किसी भी धार्मिक स्थान पर, जहां पर लंगर बनता हो, दान कर दें।
8. व्यापार में हानि रोकने के लिए गुरुवार के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान के साथ आस-पास के किसी भी विष्णु मंदिर में अपने संकल्प के साथ चढ़ा दें।

ट्रेंडिंग वीडियो