scriptतो विदेशी पर्यटक नहीं देखेंगे ताजमहल, जानिए इसके पीछे की वजह | tourist of america france and england cancel taj mahal trip in smog | Patrika News

तो विदेशी पर्यटक नहीं देखेंगे ताजमहल, जानिए इसके पीछे की वजह

locationआगराPublished: Nov 13, 2017 10:43:16 am

विदेशी सैलानियों ने टूर किए कैंसल, होटल इंड्रस्टी को झटका, दिसम्बर में और अधिक पड़ सकता है असर

tourist india

demo picture

आगरा। स्मॉग ने आगरा में भी बड़ा झटका दिया है। ताजमहल देखने वाले विदेशी पर्यटक लगातार टूर कैंसल करा रहे हैं। धुंध के चलते आगरा आने के लिए टूर कैंसल होने लगे हैं, जिससे होटल एंड रेस्टोरेंट और पर्यटन उद्यमियों में निराशा के बादल छाने लगे हैं। पर्यटन व्यवसाईयों के मुताबिक इटली, फ्रांस, अमेरिका और इंग्लैंड टूर कैंसल होने लगे हैं।
धुंध के चलते नहीं आना चाहते हैं पर्यटक
स्मॉग पिछले एक सप्ताह से परेशानी का सबब बना हुआ है। धुंध के चलते पर्यटक दिल्ली और फिर आगरा आने से बच रहे हैं। नवंबर और दिसंबर में टूर के लिए प्लानिंग करने वाले सैलानी प्रदूषण और स्मॉग को लेकर जानकारी ले रहे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि स्मॉग से दिसंबर के टूर पर भी असर पड़ सकता है।
दिल्ली के बाद आगरा भी स्मॉग की चपेट में
दिल्ली एनसीआर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। स्मॉग के चलते कई दिनों से प्रदूषित शहरों की सूची में आगरा भी शामिल रहा है। आगरा में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ हैं। ऐसे में विदेशी पर्यटकों ताजमहल नहीं देखना चाहते हैं। आगरा में हालांकि रविवार को वायु का प्रदूषण कुछ कम हुआ। लेकिन, ये स्तर एक्यूआई 410 तक रहा। शनिवार को आगरा में इसका स्तर 450 तक पहुंचा था। जो बेहद ही खतरनाक था।
एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से अधिक
एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से अधिक होना खतरनाक स्तर माना जाता है। इससे लोगों की सांस फूलने लगती है और अस्थमा हृदय रोगियों को बड़ा खतरा रहता है। एटर्नल वैकेशंस के चार एफआइटी फॉरेन इंडिविजुअल ट्रिप स्मॉग के चलते कैंसल हो गए हैं। वहीं ट्रैवल एंजेंट के माध्यम से पर्यटक दिसंबर में आगरा आ रहे हैं, वे यहां के प्रदूषण और स्मॉग की जानकारी ले रहे हैं। बताया गया है कि संस्क्रति वैकेशंस का न्यूयार्क अमेरिका से 18 पर्यटकों का इंडिया आ रहा था। ग्रुप को सोमवार से बुधवार तक दिल्ली और उसके बाद गुरुवार को आगरा आना था। स्मॉग और बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रुप ने टूर कैंसल कर दिया है।
दिसम्बर में खराब हो सकते हैं हालात
होटल एंड रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के रमेश बाधवा का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से स्मॉग के चलते विदेशी पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में यदि स्मॉग का ऐसा ही हाल रहा, तो दिसम्बर की छुटिटयों में इसका बहुत असर पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो