ताजमहल के बगीचे में टूरिस्ट ने पढ़ी नमाज, हिन्दू संगठनों का विरोध
आगराPublished: Nov 22, 2022 06:13:49 pm
ताजमहल परिसर में बने पार्क में एक पर्यटक ने रविवार को नमाज अदा की है। नमाज पढ़ते हुए वीडियो सामने आया तो इस पर हिन्दू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया।


गार्डन में नमाज पढ़ते हुए पर्यटक
ताजमहल के पार्क से जो वीडियो सामने आया है। उसमें एक शख्स बैठा हुआ नमाज पढ़ रहा है। शख्स के बराबर में एक महिला भी बैठी हुई नजर आ रही है। नमाज अदा करते हुए इस शख्स का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद हिन्दू सगंठनों ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। एएसआई ने मामले की जांच की बात कही है।