script

भाजपा की रैली के लिए Traffic Route बदलाव, घर से निकलें संभलकर

locationआगराPublished: Jan 23, 2020 10:11:28 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की रैली के कारण रूट डायवर्ट

BJP Rally

BJP Rally

आगरा। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की रैली 23 जनवरी, 2020 को पूर्वाह्न 11 बजे से कोठी मीना बाजार मैदान में है। रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संबोधित करेंगे। रैली में भारी भीड़ आने की संभावना है। रैली के बाद शहर जाम हो सकता है। इसके मद्देनजर यातायात में बदलाव किया गया है। फिरोजाबाद और एक्सप्रेस वे से कोई भी वाहन आगरा शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इसके लिए छलेसर पर बैरियर लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली आज, CM योगी, डिप्टी सीएम और तीन कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

पर्यटन और रोडवेज बसों को यमुना किनारा रोड होते हुए निकाला जाएगा। मथुरा और जयपुर की ओर से आने वाली बसें रोहता नगर होते हुए सदर क्षेत्र में आएंगी। फिर शहर में प्रवेश करेंगी। मतलब पर्यटन और रोडवेज बसों को राहत दी गई है।
मथुरा की ओर से आगरा आने वाले भारी वाहनों को रुनकता पर रोक दिया जाएगा। इन वाहनों को रुनकता-पथौली, रोहता और शमसाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली से पहले 1123 व्यापारियों का भाजपा से इस्तीफा, पार्टी में खलबली

जयपुर और फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पथौली नहर पर रोक दिया जएगा। इन वाहनों को रुनकता होकर मथुरा और एक्सप्रेस वे होकर कानपुर और ग्वालियर की ओर रवाना किया जाएगा।
इसी तरह ग्वालियर की ओर से आने वाले वाहनों को रोहता पर रोक देंगे। इन वाहनों को मलपुरा नहर से पथौली तथा रुनकता से मथुरा और कनपुर की ओर भेजा जाएगा।

अलीगढ़, हाथरस, सादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को खंदौली से डायवर्ट कर दिया जएगा। यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए आगे भेजा जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो