scriptभीषड़ सड़क हादसा: सवारियों से भरे आॅटो पर चढ़ा सीमेंट से भरा ट्रोला, चार मौत कई घायल | Traula auto accident four passenger death in firozabad | Patrika News

भीषड़ सड़क हादसा: सवारियों से भरे आॅटो पर चढ़ा सीमेंट से भरा ट्रोला, चार मौत कई घायल

locationआगराPublished: Nov 26, 2020 01:49:13 pm

Submitted by:

arun rawat

— थाना नारखी क्षेत्र के कोटला रोड स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर के समीप हुआ हादसा।

Road accident

Road accident

आगरा। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक सीमेंट से लदा ट्रोला सवारियों से भरे आॅटो पर चढ़ गया। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। आॅटो में करीब दस सवारियां सवार थीं।
सुबह हुआ हादसा
थाना नारखी के कुछ ही दूरी पर एक आॅटो सवारियां भरकर जा रहा था। तभी गांव कोटला के नजदीक सीमेंट से लदा ट्रोला सामने से आ रहे टेंपो पर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार चार लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के दबे होने की आशंका है। टेंपो ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीचे दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।
Road accident
चार शव निकाले गए बाहर
पुलिस ने अब तक चार शवों को बाहर निकाला है। इन्हें मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में मरने वालों की अभी पहचान नहीं हुई है। एक घायल व्यक्ति को भी निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टेंपो में करीब 10 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई थी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया है।

ट्रेंडिंग वीडियो