scriptसेना के जवान को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब | Tribute to army jawan in agra latest news | Patrika News

सेना के जवान को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

locationआगराPublished: Dec 05, 2019 09:21:43 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

भारतीय सेना के जवान का नासिक में निधन, आगरा में पैतृक गांव में श्रद्धांजलि के दौरान हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगते रहे।

Army jawan

Army jawan

आगरा। भारतीय सेना (Indian army) के जवान समुद्र सिंह का देवलाली, नासिक में निधन हो गया। आगरा जगनेर रोड स्थित ब्लॉक अकोला के गांव नगला कारे में उन्हें श्रद्धांजलि देने जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर जब तक सूरज चांद रहेगा समुद्र सिंह का नाम रहेगा जैसे नारे लगाए जा रहे थे।
हृदयाघात से निधन
समुद्र सिंह (48 वर्ष) ने आर्मी की ही डिफेंस सिक्योरिटी कोर स्कूल ऑफ आर्टनरी देवलाली नासिक में तैनात थे। परिजनों ने बताया है कि 1 दिसंबर को उन्हें ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक पड़ गया। जिस कारण उनका निधन हो गया। 24 साल तक सेना को सेवाएं दीं। मंगलवार रात्रि को उनका पार्थिक शरीर गांव पहुंचा तो गांव के लोग उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़े। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्रीय विधायक हेमलता दिवाकर, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल के बेटे जिला पंचायत सदस्य राकेश चौधरी सहित तमाम गणमान्य लोग पहुंचे। 7 पैरा जवानों के द्वारा बिगुल बजा कर उन्हें सलामी दी गई। हर ओर उनके सम्मान में नारे गूंज रहे थे। तो वही लोग वंदे मातरम और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगा रहे थे।
बेटे ने दी मुखाग्नि
सुबह लगभग 10:30 बजे उनके पुत्र रवि ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देते समय पूरे गांव की आंखें नम हो गई। बेटा रवि ने बताया है कि वह आर्मी में जाकर पिता की तरह देश सेवा करना चाहता है। वह पहले भी एनडीए का टेस्ट दे चुका है। देश सेवा करना उनके परिवार में है। दरअसल रवि के बड़े ताऊ निरंजन सिंह भी आर्मी से रिटायर हैं। उन्होंने कहा वह अपने पिता और ताऊ की तरह देश सेवा करना चाहता है। समुद्र सिंह ने अपने पीछे एक बेटा रवि और दो बेटियां पूनम और पूजा को छोड़ा है। पूजा ने बताया है कि वह भी देश सेवा करना चाहती है। उन्हें अपने पिता पर गर्व है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो