script

बीमारी से परेशान रिटायर्ड डाक कर्मचारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

locationआगराPublished: Jul 27, 2021 02:25:36 pm

Submitted by:

arun rawat

— थाना शाहगंज क्षेत्र के केदार नगर का मामला, मौके से बंदूक बरामद।

Suicide

घटना के बाद मकान के बाहर जुटी भीड़

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में एक रिटायर्ड कर्मचारी ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास से बंदूक बरामद हुई है। जिस समय यह घटना घटित हुई थी उस समय घर में पत्नी, बेटा और पुत्रवधु भी थे। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर हैरान रह गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी।
यह भी पढ़ें—

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर को मिली जमानत


शाहगंज थाना क्षेत्र का मामला
थाना शाहगंज क्षेत्र के केदार नगर निवासी करीब 70 वर्षीय सुनहरी लाल डाक विभाग से रिटायर्ड हैं। वह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। इंस्पेक्टर शाहगंज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मृतक करीब एक वर्ष से चारपाई पर थे। चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण वह परेशान रहते थे। खाने के लिए डॉक्टरों ने नली डाल रखी थी। परिजनों के मुताबिक उनकी देखरेख भी अच्छे से की जा रही थी। आज उन्होंने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर दौड़कर पहुंचे तो शव देखकर हैरान रह गए। पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो