scriptविधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, जानिए किस दिन पड़ेंगे वोट और कब जारी होगा परिणाम | Tundla Iglas Assembly by election date declare | Patrika News

विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, जानिए किस दिन पड़ेंगे वोट और कब जारी होगा परिणाम

locationआगराPublished: Sep 21, 2019 04:30:55 pm

अलीगढ़ की इलास विधानसभा पर भी उपचुनाव होना है। अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, जानिए किस दिन पड़ेंगे वोट और कब जारी होगा परिणाम

विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी, जानिए किस दिन पड़ेंगे वोट और कब जारी होगा परिणाम

आगरा। लोकसभी चुनाव के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश में मतदान का समय नजदीक आ गया है। चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। ब्रज में भी दो सीटों पर उपचुनाव होना है लेकिन अधिसूना एक के लिए जारी की गई है। इससे एक सीट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
यह भी पढ़ें

VIDEO: सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बोला भाजपा सरकार पर हमला बोले— बढ़ रही बेरोजगारों की फौज, बैंक दिवालिया होने की कगार पर

ब्रज की इन सीटों पर होना है उपचुनाव

फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा पर उपचुनाव होना है वहीं अलीगढ़ की इलास विधानसभा पर भी उपचुनाव होना है। इन दोनों सीटें भाजपा विधायकों के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई हैं। टूंडला से प्रदेश के कबीना मंत्री रहे एसपी सिंह बघेल अब आगरा से लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंच चुके हैं वहीं अलीगढ़ की इगलास विधानसभा सीट भी भाजपा के राजवीर सिंह दिलेर के हाथरस से सांसद चुने जाने के बाद खाली है। ये दोनों सीटें भाजपा के ही खाते में थीं।
यह भी पढ़ें

शिवपाल-अखिलेश में होगी सुलह, चचा शिवपाल ने दिया बड़ा बयान

21 को मतदान

चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर प्रदेश की सभी 11 सीटों पर एक चरण में ही मतदान होगा। 21 अक्टूबर को मतदान होगा वहीं 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। अधिसूचना जारी होते ही इन जनपदों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। जारी सूची में इगलास का नाम है लेकिन टूंडला का नाम नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो