पिपहारा गांव की घटना
एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव पिपहारा में हृदय विदारक घटना घटित हुई। मंगलवार रात्रि दो लोग झोंपड़ी में सो रहे थे। तभी उसमें आग लग गई। आग इतनी विकराल हो गई कि अंदर सोने वालों को भागने का मौका भी नहीं मिला। इस घटना की जानकारी बुधवार सुबह शौच करने जा रहे लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आग में जलकर मरने वालों की जांच करने के साथ ही झोंपड़ी में आग कैसे लगी है। पुलिस इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने की पहचान
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव के ही 40 वर्षीय कालीचरना उर्फ कारिंदा पुत्र लालता प्रसाद और 35 वर्षीय राधे श्याम पुत्र बालक राम गांव के बाहर झोंपड़ी में रहते थे। मंगलवार रात किसी समय अचानक झोपड़ी में आग लग गई और दिनों जिंदा जल गए। दोनों के शव बुरी तरह जल गए। हादसे की खबर ग्रामीणों ने सुबह पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों के अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। झोपड़ी में रखा सामान भी जल गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।