आगरा

थानाध्यक्ष ने देखी हवालात, तो उड़ गए होश, पुलिस अधिकारियों में भी मच गई खलबली

मामला थाना मलपुरा का है। थानाध्यक्ष रमेश भारद्वाज रोज की तरह जब थाने में पहुंचे।

आगराDec 23, 2017 / 09:38 am

धीरेंद्र यादव

आगरा। मामला थाना मलपुरा का है। थानाध्यक्ष रमेश भारद्वाज रोज की तरह थाने में पहुंचे। उनकी नजर हवालात पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। जिन दो लुटेरों को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया था, वे लुटेरे हवालात में नहीं थे। इस सूचना ने पूरी थाने के स्टाफ को हिला कर रख दिया। सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई। पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आरोपियों को खोजने के लिए पुलिस ने दबिशें देना शुरू कर दीं।

ये था मामला
अजीजपुर निवासी नरेश की जगनेर रोड किनारे मोबाइल फोन की दुकान है। उन्होंने 49 मोबाइल, 40 हजार नकद समेत कैमरे की डीवीआर की चोरी का 25 नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को पाच दिन पहले हिरासत में ले लिया था। इनकी निशानदेही पर डेढ़ दर्जन से अधिक मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए। सभी युवक गुरुवार रात हवालात में बंद थे। युवकों ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पाच बजे हवालात के दरवाजे की नीचे की एक सरिया निकाल दी। इसके बाद नगला कारे मनकेड़ा और फीरोजाबाद के दो युवक हवालात से बाहर निकल आए। चोर थाने से बाहर निकलने लगे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की नींद खुल गई। उसकी नजर दोनों युवकों पर पड़ी। वह दोनों को रोकने के लिए चिल्लाया, लेकिन युवकों ने दौड़ लगा दी। इसकी जानकारी लगते ही पूरे थाने में खलबली मच गई।

तलाश में जुटे, नहीं लगा सुराग
थानाध्यक्ष समेत सभी दरोगा उनकी तलाश में जुट गए, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। सीओ अछनेरा सत्यम भी थाने जा पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई, लेकिन इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। हवालात से फरार हुए दोनों युवक अभी पुलिस ने दाखिल नहीं किए थे। इसलिए पुलिस उनके फरार होने की घटना से इन्कार कर रही है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष मलपुरा रमेश भारद्वाज ने बताया कि थाने में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

Home / Agra / थानाध्यक्ष ने देखी हवालात, तो उड़ गए होश, पुलिस अधिकारियों में भी मच गई खलबली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.