scriptथानाध्यक्ष ने देखी हवालात, तो उड़ गए होश, पुलिस अधिकारियों में भी मच गई खलबली | Two robbers escaped from UP Police lok up | Patrika News
आगरा

थानाध्यक्ष ने देखी हवालात, तो उड़ गए होश, पुलिस अधिकारियों में भी मच गई खलबली

मामला थाना मलपुरा का है। थानाध्यक्ष रमेश भारद्वाज रोज की तरह जब थाने में पहुंचे।

आगराDec 22, 2017 / 04:11 pm

धीरेंद्र यादव

UP Police

UP Police

आगरा। मामला थाना मलपुरा का है। थानाध्यक्ष रमेश भारद्वाज रोज की तरह थाने में पहुंचे। उनकी नजर हवालात पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। जिन दो लुटेरों को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया था, वे लुटेरे हवालात में नहीं थे। इस सूचना ने पूरी थाने के स्टाफ को हिला कर रख दिया। सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई। पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आरोपियों को खोजने के लिए पुलिस ने दबिशें देना शुरू कर दीं।
ये था मामला
शाहगंज निवासी शाहरूख और देवेन्द्र लुटेरे हैं। दोनों काफी दिनों से लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। लूट के केस में दोनों कई बार जेल भी जा चुके हैं। आगरा के कई थानों में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जिनमे दोनों फरार हैं। गुरूवार रात को मलपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस ने पूछताछ के बाद रात को दोनों को हवालात में बंद कर दिया। शुक्रवार सुबह जब थानाध्यक्ष रमेश भारद्धाज ने देखा तो उनके होश उड़ गए। दोनों आरोपी हवालात से भाग चुके थे, इस बात की खबर जब थाने के अन्य स्टाफ को हुई तो उनके भी पसीने छूट गए।

दो घंटे में फिर किए गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपियो को पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू कर दिया। इसी दौरान इस बात की भनक क्षेत्रीय लोगों को लग गई। उन्होंने पुलिस की कार्यप्राणली पर सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि मलपुरा पुलिस का सुस्त रवैया तो काफी दिनों से बरकरार है। इसी की वजह से ही क्षेत्र में अपराध नहीं थम रहा है। उन्होंने पुलिस के खिलाफ भारी रोष व्याप्त किया। इसी बीच किसी ने इसकी खबर पुलिस के उच्चाधिकारी को दे दी। उच्चाधिकारी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसओ मलपुरा से बात की और जल्द से जल्द दोनों आरोपियों को पकड़ने का आदेश दिया। एसओ ने थाने की पूरी फोर्स आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दो घंटे के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई। आरोपियों के हाथ आ जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। क्षेत्राधिकारी अछनेरा सत्यम कुमार ने बताया है कि दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो