scriptयूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या के बारे में बताते हुए रो पड़े ये अधिवक्ता, देखें वीडियो | Up bar council president darvesh yadav murder advocate comments agra | Patrika News

यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या के बारे में बताते हुए रो पड़े ये अधिवक्ता, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Jun 13, 2019 05:59:25 pm

दरवेश यादव की बुधवार को दीवानी कचहरी आगरा में स्वागत समारोह के दौरान साथी अधिवक्ता मनीष शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने स्वयं को भी गोली मार ली थी।

Darvesh yadav

Darvesh yadav

आगरा। यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। अधिवक्ताओं में इस घटना को लेकर गम है। आज दीवानी परिसर में पहुंची पत्रिका टीम ने जब अधिवक्ताओं से बात की, तो अधिवक्ता घटनाक्रम बताते हुये फफक कर रो पड़े। अधिवक्ताओं का कहना था कि बेहद सरल स्वभाव और संघर्ष करने की क्षमताओं से दरवेश यादव परिपूर्ण थीं। उनकी कमी कोई भी पूरी नहीं कर सकता है।
यह भी पढ़ें

दरवेश यादव हत्याकांड से बढ़ा सियासी तापमान, पाठक ने बताया कानून का राज तो अखिलेश बोले न्याय की आस बेमानी

ये बोले अधिवक्ता
आगरा दीवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता मेघ सिंह यादव ने बताया कि दरवेश यादव ने जिन ऊंचाई को छुआ था, उससे पूरे बृज का सीना गर्वित था। विगत दिवस घटना से पूर्व जब दरवेश यादव आगरा दीवानी में पहुंची, तो हर कोई उत्साहित था। सभी अधिवक्ता बेहद खुश नजर आ रहे थे। दरवेश यादव ने सम्मान समारोह के दौरान ऐतिहासिक भाषण दिया, उन्होंने बताया कि आगरा से उनका बेदह करीब का रिश्ता है। यहां से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की है। वे आगरा के लिये कुछ खास करना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि अधिवक्ता हित के लिये मरते दम तक लड़ती रहेंगी। घटना से पहले उन्होंने ऐतिहासिक भाषण था।
यह भी पढ़ें

दरवेश यादव हत्याकांड: अखिलेश पहुंचे चांदपुर, राज्यपाल राम नाईक को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

Darvesh yadav
कुछ मिनट पहले की ही थी बात
मेघ सिंह यादव ने बताया कि दरवेश यादव का व्यवहार बेहद सरल था। उन्होंने बताया कि कुछ मिनट पहले ही दरवेश यादव से मुलाकात करने के बाद वे किसी काम से दीवानी से बाहर गये, इस दौरान ही दरेवश यादव की हत्या होने की सूचना मिल गई। विश्वास नहीं हो रहा था, कि ऐसा कुछ हुआ है। मेघ सिंह ने बताया कि ये आगरा ही नहीं पूरे बृज क्षेत्र के लिये बड़ी क्षति है।
यह भी पढ़ें

यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश का अंतिम संस्कार, अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सके अखिलेश यादव, कानून मंत्री ने कही बड़ी बात

Darvesh yadav
साथी अधिवक्ता ने की हत्या

उल्लेखनीय है कि दरवेश यादव की बुधवार को दीवानी कचहरी में स्वागत समारोह के दौरान साथी अधिवक्ता मनीष शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने स्वयं को भी गोली मार ली थी। मनीष शर्मा पिछले 10 साल से दरवेश यादव के साथ था। दोनों एक ही चैम्बर में बैठते थे। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अरविन्द मिश्रा के चैम्बर में यह घटनाक्रम हुआ। इस मामले में दरवेश के भजीते सनी यादव ने मनीष शर्मा, उनकी पत्नी और अधिवक्ता विनीत गोलेच्छा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एटा में दरवेश यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। बाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहुंचकर सांत्वना दी।

ट्रेंडिंग वीडियो