scriptभाजपा प्रदेशाध्यक्ष का इस शहर को इंतजार, 21 जगह होगा स्वागत | UP BJP president Dr Mahendra nath pandey road show in agra | Patrika News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का इस शहर को इंतजार, 21 जगह होगा स्वागत

locationआगराPublished: Sep 15, 2017 05:50:45 pm

महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय 16 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे होटल रमाडा आगरा पर आएंगे।

Dr Mahendra nath pandey

Dr Mahendra nath pandey

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का आगरा में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। भाजपाई उनके स्वागत के लिए उत्सुक हैं। पहली बार आगरा आगमन पर महानगर आगरा इकाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का शहर में भव्य स्वागत एवं रोड शो किया जाएगा। भाजपाइयों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 16 सितंबर को दोपहर दो बजे एमजी रोड स्थित होटल मोती पैलेस में प्रेसवार्ता का आयोजन होगा।
ये है प्रोग्राम
महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय 16 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे होटल रमाडा आगरा पर आएंगे। पहली बार उनके आगरा आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। शहर भगवामय दिखाई देगा। दो दिन से तैयारियों में कार्यकर्ता लगे हुए हैं। रोड शो के दौरान कलाल खेरिया, जेपी प्लेस होटल, ताज विलास होटल, जीएमबी स्वीट्स, अमर होटल, फूल सैयद चौराहा, तार घर मैदान, चौराहा अवन्ति बाई, चौराहा साईं की तकिया, धौलपुर हाउस, कलक्ट्रेट, धाकरढ़ चौराहा, वाल्मीकि वटिका, नालबंद, राजामंडी बाजार, सेंट जोन्स कॉलेज, हरीपर्वत चौराहा, सूरसदन चौराहा, भगवान टॉकीज, सिकन्दरा आदि क्षेत्रों तक निकलेगा।

भव्य होगा स्वागत
कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के भव्य स्वागत की तैयारी की है। 21 स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता पदाधिकारी, मंडल की इकाइयां सहित सभी कार्यकर्ताओं से स्वागत रोड शो में पहुंचने की अपील की है।महानगर सहमीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया ने बताया कि महेंद्र नाथ पांडेय का होटल रमाडा पर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाइयों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा, यहां से कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो में शामिल होकर वे फतेहाबाद रोड से एमजी रोड होते हुए भगवान टाकीज सिकंदरा होते हुए मथुरा फरह के लिए रवाना होंगे। दोपहर दो बजे एमजी रोड स्थित होटल मोती पैलेस में प्रेसवार्ता का आयोजन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो