आगरा

भाजपा का ऐलान- मेयर और 90 वार्ड जीतेंगे

प्रत्याशी बनने का दावा कर रहे कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के मतदाता से लेकर मतदान केन्द्र की समीक्षा की जा रही है।

आगराOct 13, 2017 / 03:48 pm

Bhanu Pratap

विजय शिवहरे

आगरा। आरक्षण घोषित होते ही भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय नगर निकाय चुनाव तैयारी की तेजी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी को विश्वास है कि मेयर और 90 वार्ड जीतेंगे। दीपावली पर हर वार्ड में बड़ा कार्यक्रम होगा।
घर-घर पहुंचाएंगे पत्रक

भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में महानगर के 100 वार्डो और 1079 बूथों पर भाजपा महानगर के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने वार्डो में बैठक कर क्षेत्रीय समितियां बनाने में जुट गए हैं। कार्यकर्ताओ को वार्ड स्तर बूथ समिति बनाई गई है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर योगी सरकार के पिछले 6 महीने के कार्यों को एक पत्रक के माध्यम से घर-घर पहुंचाने की योजना बनाई गई है। सभी 15 मंडलों की अलग-अलग बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसकी जानकारी दी। वार्डों में प्रत्याशी बनने का दावा कर रहे कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के मतदाता से लेकर मतदान केन्द्र की समीक्षा की जा रही है।
 

दीपावली पर हर वार्ड में बड़ा कार्यक्रम

रावली, मधुनगर और ताज मंडल की बैठक में महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने कहा नगर निकाय चुनाव में 100 वार्ड में से भाजपा 90 वार्डो पर विजय हासिल करेगी। कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पत्रक वितरित कर सरकार के 6 महीने के विकास कार्य की जानकारी देंगे। आगामी नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना की घोषणा होते ही कार्य में और तेजी आ जाएगी। दीवाली पर हर वार्ड में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमे क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ता दीवाली महोत्सव को विकास ज्योति पर्व के रूप में मनाएंगे।
 

एक-एक बूथ की समीक्षा

राजेश्वर मंडल की बैठक कृष्ण वाटिका में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री गामा दुबे ने मंडल के के सभी चारों वार्डों के संयोजक दिनेश अगरिया, जगदीश कुशवाह, अनिल चक्रवर्ती और सुधीर सिंह से एक-एक बूथ की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अश्वनी वशिष्ठ, राजकुमार गुप्ता, धर्मवीर लोधी, सोनू पंडित, सुभानु गुप्ता, महेश कुशवाह, जगदीश पचौरी, राकेश राठौर, अशोक राठौर, तरसेम कालिया, अशोक पिप्पल, उमेश तिवारी, महेश शर्मा, प्रदीप राठौर, पार्षद राजेन्द्र सिंह, और दिनेश अगरिया उपस्थित रहे।

Home / Agra / भाजपा का ऐलान- मेयर और 90 वार्ड जीतेंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.