scriptडॉ अंबेडकर का सपना पूरा करने का वादा करते हुए 2019 की राह दिखा गए योगी | UP CM Yogi Adityanath addressed BJP Scheduled Caste Morcha Working Com | Patrika News

डॉ अंबेडकर का सपना पूरा करने का वादा करते हुए 2019 की राह दिखा गए योगी

locationआगराPublished: Oct 21, 2018 10:01:10 pm

समाज कल्याण मंत्री ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि सपा सरकारकी एक बड़ी योजना पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई मौजूदा योगी सरकार इस भ्रष्टाचार की जांच करा रही है।

UP CM Yogi Adityanath

डॉ अंबेडकर का सपना पूरा करने का वादा करते हुए 2019 की राह दिखा गए योगी

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश की कार्यसमिति बैठक पर्ल्स रिसॉर्ट फतेहबाद रोड पर हुई।बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आगमी योजनायों व कार्यक्रम की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए जो योजनाएं बनाई हैं उसके बारे में जानकारी दी।
नीचे तक ले जाएं योजना

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के गरीब तबके के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चला रही है। इन जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अनूसूचित मोर्चे के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से अपील की कि इन योजनाओं को नीचे तक ले जाएं। साथ ही मुख्यमत्री ने इस दौरान संत-महापुरषों का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि वाल्मीकि ऋषि जैसे बड़े संत इसी समाज से आते हैं जिन्होंने हमेंं मानव मूल्यों के साथ जीने की राह दिखाई।
विपक्ष पर निशाना

वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार दलित समाज के साथ खड़ी है। डॉ आंबेडकर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब तक की सरकार अंग्रेजी तौर तरीकों से देश को चला रही थी, जिसका भारतीय सोच से कोई संबंध नहीं रहा। देश भारतीय मूल्यों की दृष्टि से चलेगा इस दृष्टि को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए योजना तय करके उनके सपने साकार करने का काम किया है।
कार्यकर्ता समाज का नेता

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा जितना कार्य भारतीय जनता पार्टी ने दलित समाज के लिए किया है आज तक किसी पार्टी ने नहीं किया। आप सभी कार्यकर्ता एक सामान्य कार्यकर्ता नहीं हो आप अपने समाज के नेता हो। आप सभी यहां से जाकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई योजनाएं, बाबा साहब के विचारों को अपने समाज में पहुंचाएं।कैबिनेटमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सभी को समान शिक्षा का अधिकार मिले शिक्षा के प्रभाव से कोई भी वंचित न रहे।
ये रहे उपस्थित

मंच पर अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, सगठनमंत्री सुनील बंसल, सांसद कौशल किशोर, बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष पंकज पंवार, कांता कर्दम, कृष्णा राज, गुलाबो देवी, मनोहर लाल कोली, विद्या सागर सांसद, रमापति शास्त्री, बृज लाल, अशोक वर्मा, प्रो एसपी सिंह बघेल, सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया, लाल जी निर्मल, अंजुला माहौर, सुरेश पासी, विधयाक जीएस धर्मेश आदि उपस्थित रहे । संचालन प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल व प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा डीपी भारतीय ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो