scriptहाईवोल्टेज ड्रामे के बीच फंसीं मजदूरों की बस, प्रियंका बोलीं, चाहे लगा दो भाजपा के झंडे, लेकिन बसें ले जाने दो | up congress president in police custody due to bus politics in agra | Patrika News

हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच फंसीं मजदूरों की बस, प्रियंका बोलीं, चाहे लगा दो भाजपा के झंडे, लेकिन बसें ले जाने दो

locationआगराPublished: May 20, 2020 09:19:14 am

Submitted by:

suchita mishra

– कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू के नेतृत्‍व में कांग्रेसियों ने जमकर की नारेबाजी, लल्लू समेत करीब आधा दर्जन कांग्रेसी किए गए गिरफ्तार

हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच फंसीं मजदूरों की बस, प्रियंका बोलीं, चाहे लगा दो भाजपा के झंडे, लेकिन बसें ले जाने दो

हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच फंसीं मजदूरों की बस, प्रियंका बोलीं, चाहे लगा दो भाजपा के झंडे, लेकिन बसें ले जाने दो

आगरा. प्रवासी मजदूरों की घर वापसी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच शनिवार शाम से शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा मंगलवार को भी जारी रहा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से प्रवासी मजदूरों के लिए भेजी गई बसें नियमों के जंजाल में फंस गईं। इस कारण उन्हें आगरा-राजस्थान बार्डर पर ही रोक दिया गया। बसों को यूपी में प्रवेश दिलाने के लिए कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू भी वहां पहुंच गए। उनके नेतृत्व में तमाम कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन नियमों के आगे प्रशासन ने उनकी एक न सुनी। शाम को प्रदेश अध्यक्ष समेत करीब आधा दर्जन कांग्रेसियों को लॉकडाउन के उल्लंघन की धारा और महामारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों का कहना कांग्रेसियों ने नहीं ली अनुमति

इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना था कि दूसरे राज्यों की बस चलाने की अनुमति के लिए आवेदन करना होता है। फिर पास जारी होने के बाद अनुमति मिलती है, इसके बाद बसों को सीमा के अंदर प्रवेश दिया जाता है। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने गृहमंत्रालय के निर्देशानुसार आवेदन नहीं किया। ऐसे में राजस्थान की बसों को यूपी की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा सकता।
राजस्थान बार्डर पर लग गया बसों का जमावड़ा

कांग्रेस की ओर से भेजी गई बसें सुबह आठ बजे से राजस्थान बार्डर पर लगना शुरू हो गई थीं। श्रमिकों के लिए बसें आने की सूचना मिलते ही मंगलवार को पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सीकरी पुलिस ने बसों को यूपी की सीमा में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद बसों की लाइन लगती चली गई। दोपहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वहां पहुंच गए और कांग्रेसियों की भीड़ जुटने लगी। ये देखकर आगरा प्रशासन के बीच हलचल मच गई। सीकरी के अलावा आधा दर्जन पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। एसडीएम किरावली नंद किशोर, एसपी पश्चिम आर ए रविकुमार के अलावा सीओ अछनेरा वीएस वीरकुमार भी कमान संभालने पहुंच गए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार

इस दौरान कांग्रेसियों ने बसों को प्रवेश दिलाने के लिए एड़ी से चोटी तक का दम लगा दिया। प्रदेश अध्यक्ष धरना देने बैठ गए। सीएम योगी और यूपी सरकार के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में नारेबाजी चलती रही। धरने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष धूप से तपती सड़क पर लेट गए। पुलिस ने उन्हें उठाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। शाम को पुलिस ने लल्लू समेत पांच लोगों गिरफ्तार कर लिया। उन पर लॉकडाउन के उल्लंघन की धारा और महामारी एक्ट लगाया गया है। एफआईआर में अजय सिंह लल्लू और विवेक बंसल नामजद और आठ अज्ञात हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस लाइन में रखा गया है। देर रात तक कांग्रेसी बाहर डटे रहे।
भाजपा और प्रियंका के बीच चला वार पलटवार

इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच भाजपा और प्रियंका गांधी के बीच वार पलटवार का सिलसिला चलता रहा। यूपी सरकार ने दावा कर दिया कि बसों के नंबर की दी गई सूची में टैक्सी, एंबुलेंस, कारों और थ्री व्हीलर के भी नंबर हैं। इस पर प्रियंका ने कहा कि 1049 बसों में से 879 बसें जांच में सही पायी गई हैं, कृपया इन बसों को तो चलने दें। चाहे बसों पर भाजपा के झंडे लगा दीजिए, लेकिन श्रमिकों के लिए बसें ले जाने दीजिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो