इस प्रोजेक्ट ने ताजमहल के आंगन कहे जाने वाले ताजगंज की सूरत को तो संवार दिया, 197.28 करोड़ रुपये से तैयार हुआ ये प्रोजेक्ट। ताज की खूबसूरती में चार चांद लगाए जाने के लिए ताजगंज प्रोजेक्ट का लोकार्पण 27 नवंबर, 2016 को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया। 197.28 करोड़ रुपये से ताजमहल के आसपास का क्षेत्र पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाने व सौंदर्यीकरण का काम कराया गया। यह काम पूरा होने के बाद अब ताजगंज की सड़कें, फुटपाथ लाल रंग की अनोखी छटा से पर्यटकों को लुभा रही हैं। मुगलिया तर्ज पर लाल रंग के पत्थरों से बनाई गई स्ट्रीट लाइट भी ताजगंज की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। नजारा पहले से बदला हुआ है।