script#UPDusKaDum पेशे से चिकित्सक हैं योगी सरकार के ये नए मंत्री, जानिए इनके राजनीतिक सफर से जुड़ी दस बा तें | up dus ka dum up new minister dr gs dharmesh political career | Patrika News

#UPDusKaDum पेशे से चिकित्सक हैं योगी सरकार के ये नए मंत्री, जानिए इनके राजनीतिक सफर से जुड़ी दस बा तें

locationआगराPublished: Aug 29, 2019 12:43:51 pm

Submitted by:

suchita mishra

योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान डॉ.गिर्राज सिंह धर्मेश को प्रदेश का समाज कल्याण मंत्री बनाया गया है।

डॉ.गिर्राज सिंह धर्मेश

डॉ.गिर्राज सिंह धर्मेश

आगरा। योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान आगरा से दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है। उनमें से एक हैं डॉ.गिर्राज सिंह धर्मेश (डॉ. जीएस धर्मेश)। डॉ. जीएस धर्मेश को प्रदेश का समाज कल्याण मंत्री बनाया गया है। पेशे से चिकित्सक डॉ. धर्मेश दूसरी नगर निगम के सभासद भी रह चुके हैं। यहां जानिए उनके जीवन से जुड़ी दस बातें।
जीतने के बाद सांसद एसपी सिंह के साथ डॉ.गिर्राज सिंह धर्मेश
1. योगी सरकार में मंत्री बनाए गए डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश मौजूदा समय में आगरा छावनी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

2. उन्होंने आगरा छावनी विधानसभा सीट पर पहली बार वर्ष 2012 में चुनाव लड़ा था। हालांकि वे 5400 वोटों से चुनाव हार गए थे।
3. हार का आकलन करने के लिए उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि आगरा छावनी विधानसभा में फर्जी वोटरों की भरमार है। तमाम राजस्थान के वोटरों के नाम मतदाता सूची में लिखे हैं। इसके बाद उन्होंने हजारों फर्जी मतदाताओं के नाम कटवाए।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नए मंत्रिमंडल के साथ डॉ.गिर्राज सिंह धर्मेश
4. वर्ष 2017 में इसी सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ा और 45000 मतों से शानदार जीत हासिल की।

5. डॉ. जीएस धर्मेश पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है।
6. वे आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपना क्लीनिक भी संचालित करते हैं।

 डॉ.गिर्राज सिंह धर्मेश
7. भाजपा जॉइन करने से पहले वे कांग्रेस में थे। साल 1989 में कांग्रेस के टिकट पर नगर निगम के सभासद चुने गए थे।
8. डॉ. जीएस धर्मेश ने वर्ष 1994 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। तब से लगातार भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं।

9. डॉ. जीएस धर्मेश कांग्रेस में जिला महामंत्री के पद पर भी रह चुके हैं।
10. वर्तमान में उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। उनका एक बेटा चिकित्सक है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो