scriptBig News: आगरा आयीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का NSUI ने किया विरोध, दीवारों पर लिखा ‘राज्यपाल वापस जाओ’…देखें वीडियो | UP governor Anandi ben patel agra visit opposed by NSUI latest news | Patrika News

Big News: आगरा आयीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का NSUI ने किया विरोध, दीवारों पर लिखा ‘राज्यपाल वापस जाओ’…देखें वीडियो

locationआगराPublished: Oct 11, 2019 10:14:38 am

Submitted by:

suchita mishra

-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने जिला प्रशासन का मुश्किल में डाला। -रात में खंदारी परिसर में राज्यपाल वापस जाओ के पोस्टर लगाए, दीवारों पर भी लिखा।

UP Governor Anandiben Patel

UP Governor Anandiben Patel

आगरा। कांग्रेस की छात्रविंग भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने जिला प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया। रात में कई स्थानों पर राज्यपाल वापस जाओ के पोस्टर चस्पा कर दिए। यही बात दीवारों पर लिखी भी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तीन दिन से आगरा में हैं। इस कारण सुरक्षा कड़ी है। फिर भी छात्र नेताओं ने पोस्टर चस्पा कर ही दिए।
Protest against UP Governor Anandiben Patel
विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी राज्यपाल
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय, आगरा) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के बतौर भाग लेंगी। उन्होंने आगरा में ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का भी अवलोकन किया। अधिकारियों के साथ बैठक भी की। शुक्रवार को अपराह्न दो बजे उन्हें विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद फिरोजाबाद जाना है।
यह भी पढ़ें

यूपी गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत समारोह से पहले इस विशेष स्थान से किया ताजमहल का दीदार



Protest against UP Governor Anandiben Patel
काले झंडे दिखाने का ऐलान
राज्यपाल के कार्यक्रम के से पूर्व शनिवार की रात्रि में एनएसयूआई ने आगरा विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर और ललित कला संस्थान की दीवारों पर राज्यपाल वापस जाओ के पोस्टर लगा दिए। यहां तक कि हाथ से लिखे पोस्टर होर्डिंग पर भी चस्पा किए। छात्र नेताओं ने राज्यपाल को काले झंडे दिखाने का भी ऐलान किया है। सुबह जब पुलिस-प्रशासन को जानकारी मिली तो होश उड़ गए। आनन-फानन में इन्हें हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो