scriptराज्यपाल राम नाईक के हाथ में पहुंचा लीडर्स आगरा का ‘अनोखा अभियान’ | UP governor ram naik praised Leaders agra hindi news | Patrika News

राज्यपाल राम नाईक के हाथ में पहुंचा लीडर्स आगरा का ‘अनोखा अभियान’

locationआगराPublished: Oct 12, 2017 02:46:46 pm

Submitted by:

suchita mishra

सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा ने लखनऊ में राज्यपाल राम नाईक को स्मार्ट सिटी और स्मार्ट सिटीजन अभियान की जानकारी दी।

UP governor

UP governor

आगरा। सभी सामाजिक संस्था अगर स्वच्छता के लिए कमर कस लें, तो देश में उत्तर प्रदेश (यूपी) एक आदर्श राज्य बन जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन में अपने राज्य, अपने शहर को स्मार्ट सिटी और स्मार्ट सिटीजन का दर्जा पाना है तो प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। आगरा की सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा ने आगरा के नागरिकों को पॉलीथिन के विकल्प के रूप में कपड़े के मजबूत और आकर्षक थैले वितरित कर आगरा में एक मिसाल कायम की है। संस्था के सदस्यों ने प्रदेश के स्मार्ट सिटीजन बनने के लिए लोगों के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत किया है।
स्मार्ट सिटी और स्मार्ट सिटीजन अभियान में बांटे जा रहे थैले
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ये बातें लीडर्स आगरा के एक प्रतिनिधिमंडल को राजभवन, लखनऊ में कहीं। उन्होंने लीडर्स आगरा के थैले को मीडिया के समक्ष प्रदर्शित किया। लीडर्स आगरा के महामंत्री और पूर्व पार्षद सुनील जैन ने राज्यपाल को बताया की संस्था के अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन वंदना सिंह की अगुवाई में संस्था अब तक 5000 कपड़े के थैले जनता को विभिन्न क्षेत्रों में वितरित कर चुकी है। इस अभियान के प्रेरणास्रोत सुरेश चंद गर्ग, सुदीप गर्ग (तपन ग्रुप), डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा (रेनबो हॉस्पिटल), सुभाष गोयल (पंछी पेठा, पंकज जैन, धीरज जैन (विहर्ष सेवा मंच), उत्तम सिंह और संजीव कुमार सिंह (उत्तम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट) हैं। आगरा शहर में जनजागृति के लिए लीडर्स आगरा को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। लीडर्स आगरा ने यूपी को देश का सबसे साफ़ सुन्दर राज्य बनाने की दिशा में राज्यपाल से अपेक्षा की कि वह सरकार को पॉलीथिन बंद करवाने के निर्देश दें।
उड़ान प्रोजेक्ट के बारे में बताया
सुरेश चंद गर्ग और वंदना सिंह ने राज्यपाल राम नाईक को समक्ष लीडर्स आगरा के “उड़ान प्रोजेक्ट” के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक आगरा की 70 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करा चुकी है। समाज की आर्थिक रूप से कमजोर बेसहारा महिलाओं को रोजगार ? प्रदान करने के बाद संस्था इन शिल्पी महिलाओं का पंजीकरण सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग विभाग भारत सरकार में उद्योग आधार में करा रही है।
इलायची की माला पहनाकर स्वागत
लीडर्स आगरा और विहर्ष सेवा मंच की ओर से सुरेश चंद गर्ग ,वंदना सिंह, पूर्व पार्षद सुनील जैन, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, पंकज जैन, ओमप्रकाश मेडतवाल, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल, राकेश आहूजा ने राज्यपाल राम नाईक को शॉल ओढ़ाया और इलायची की माला पहना कर स्मृति चिह्न भेंट किया। मुलाकात के बाद लीडर्स आगरा के सभी सदस्यों को राजभवन के क्रियाकलापो की तीसरे वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तक भेंट की। उसके बाद राजभवन का भ्रमण करा कर वहां की प्रमुख चीजों को दिखाया।
आगरा आने का आमंत्रण दिया
लीडर्स आगरा के सुरेश चंद गर्ग,वंदना सिंह, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, पूर्व पार्षद सुनील जैन,राकेश आहूजा,पंकज जैन,ओमप्रकाश मेडतवाल, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल,राहुल जैन,विजय जैन, निमोरब, राहुल जैन, सुमेर चंद जैन ने राज्यपाल को संस्था के जनवरी 2018 में होने वाले लीडर्स आगरा अवार्ड्स -2017 में आमंत्रित किया। सुनील जैन ने बताया कि लीडर्स आगरा परिवार की यूपी के राज्यपाल से मुलाकात में आगरा के निवासी पत्रकार गोलेश स्वामी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो