scriptगुरमीत राम-रहीम प्रकरण पर यूपी के राज्यपाल का बयान | UP Governor ram naik reacts on dera sirsa chief gurmeet ram rahim case hindi news | Patrika News
आगरा

गुरमीत राम-रहीम प्रकरण पर यूपी के राज्यपाल का बयान

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरुमत राम रहीम प्रकरण पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने प्रतिक्रिया दी है।

आगराAug 25, 2017 / 06:54 pm

धीरेंद्र यादव

gurmeet ram rahim

gurmeet ram rahim

आगरा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरुमत राम रहीम को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने दोषी ठहराया है। उन्हें जेल भेज गया गया है। इसके बाद उनके समर्थक हिंसा कर रहे हैं। अनेक लोग मारे गए हैं। इस मामले पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने भी प्रतिक्रिया दी है।
गुरमीत राम रहीम प्रकरण
राज्यपाल राम नाईक आगरा में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष डॉ. बल्देव भाई शर्मा के नागरिक अभिनंदन में आए थे। इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम प्रकरण में हरियाणा में हिंसा हो रही है, इस बारे में क्या कहना है, तो उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य के बारे में कुछ नहीं कहना है। यह कहे जाने पर कि उत्तर प्रदेश में भी हिंसा हो रही है, राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि मुझे अभी-अभी आपसे इस बारे में ज्ञात हुआ है। उल्लेखनीय है कि गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामले में दोषी पाया गया है और जेल भेज दिया गया है। इसके विरोध में उनके समर्थक हिंसा और आगजनी कर रहे हैं।
गोरखपुर की घटना
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत पर कहा कि इस घटना पर गंभीरता से विचार किया। स्वयं मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां गए। जांच समिति बैठाई गई। इसके आधार पर जो भी देषी है, उस पर सख्त कार्रवाई की ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। बता दें कि इस मामले में काफी हो हल्ला मचा था। विपक्ष के लिए तो यह तो यह बड़ा मुद्दा बन गया था।
तीन तलाक
सर्वोच्च न्यायालय ने तीन तलाक का असंवैधानिक ठहराया है। इस फैसले के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वमान्य है। बता दें कि तीन तलाक को लेकर मुस्लिम महिलाएं खुश हैं, लेकिन कुछ मौलवी विरोध कर रहे हैं। वे इस्लामिक कानून के अनुसार ही चलने की बात कर रहे हैं। तीन तलाक के मुद्दे पर भारत सरकार को छह माह में कानून बनाना है। मौलवी कह रहे हैं कि शरीयत को ध्यान में रखते हुए ही कानून बनाया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो