scriptBJP महानगर अध्यक्ष समेत दिग्गजों ने मांगा मेयर का टिकट, जानिए दावेदारों के नाम | UP local body election crowd for mayor BJP ticket in agra hindi news | Patrika News

BJP महानगर अध्यक्ष समेत दिग्गजों ने मांगा मेयर का टिकट, जानिए दावेदारों के नाम

locationआगराPublished: Oct 24, 2017 09:28:46 pm

भाजपा बृज क्षेत्र कार्यालय पर आवेदकों का लगा मेला, पार्षद के लिए 1087 आवेदन, बंद कमरे में मंत्रणा

UP local body election crowd for mayor BJP ticket

UP local body election crowd for mayor BJP ticket

आगरा। अब निकाय चुनाव की बेला है। 26 अक्टूबर के बाद चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों के बायोडाटा ले रही है। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस पर दो दिन से पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है। इतने आवेदन आ गए हैं कि पार्टी नेता हैरान हैं। हर कोई कमल के फूल पर चुनाव लड़ना चाहता है।
मंगलवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निकाय चुनाव के प्रभारी अश्वनी त्यागी , सुरेश अवस्थी, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, आगरा महानगर के प्रभारी रविकान्त गर्ग, विजय दत्त पालीवाल ने निकाय चुनाव के आवेदन स्वीकार किये। साथ ही आवेदकों का इंटरव्यू लिया। पार्षद के लिए आज 498 आवेदन आए। इस तरह कुल 1087 कार्यकर्ताओं ने पार्षद का टिकट पाने के लिए आवेदन किया है। नगर निगम में वार्ड हैं 100। इस तरह प्रत्येक वार्ड से लगभग 11 भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगा है। सोमवार को 589 कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगा था।
ये हैं प्रमुख दावेदार
भारतीय जानता पार्टी के लिए सबसे खास है मेयर का पद। जब से मेयर का चुनाव शुरू हुआ है, तब से भाजपा ही काबिज है। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि इस बार भी भाजपा का ही मेयर बनेगा। इसलिए मेयर की टिकट के लिए भी मारामारी है।
कुल 58 आवेदन मेयर के लिए आए हैं। मेयर के लिए आवेदन करने वालो में महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, नवीन जैन, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, प्रमोद गुप्ता शिवशंकर शर्मा, विजय दत्त पालीवाल, सुनील पाराशर , प्रोफेसर अखण्ड प्रताप सिंह, डॉ. वीके सिंघल , सुनील शर्मा , वीरेन्द्र अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल , हरीश बत्रा, राजकुमार खंडेलवाल, अशोक कुमार जैन, टीएन अग्रवाल श्रीमती रेखा अग्रवाल, विजय भदौरिया , सुनीता कुशवाहा , रश्मि सिंह , निर्मला दीक्षित, विकास भारद्वाज, नेम कुमार जैन , मुरारी लाल फतेहपुरिया , प्रमोद उपाध्याय, कृष्ण कुमार गोयल, राजीव तिवारी , उमेश गर्ग , राजकुमारी सिकरवार , रितेश गुप्ता, हेमन्त भोजवानी , मनु शील पचौरी , अर्चना अग्रवाल, रेखा सिंह अग्रवाल, श्याम सुंदर शर्मा , पंडित संतोष कटारा, गणेश चन्द, ब्रिजेंद्र सिंह रावत, संजय मल्होत्रा, अजय कान्त लवानिया , राघवेन्द्र मुगदल, रामखिलाड़ी जादौन, अशोक कुमार श्रीवास्तव, महेश बघेल, रविन्द्र बाधवा, कर्नल विजय तोमर, अभय शर्मा,संध्या जोशी आदि के नाम प्रमुख हैं। सोमवार को पुरुषोत्तम खंडेलवाल, गामा दुबे, अशफाक सैफी, हरिओम शर्मा, डॉ. मंजू गुप्ता, मधुसूदन शर्मा, राजकुमार पथिक, उमेश तिवारी शामिल हैं।
बंद कमरे में किया विचार विमर्श
आवेदन स्वीकार करने के बाद दोनों प्रभारियों ने बन्द कमरे में महानगर के पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों से विचार-विमर्श किया। अंजुला माहौर, बेबी रानी मौर्य , अवधेश रावत, बबलू लोधी, अश्वनी वशिष्ठ, हेमन्त भोजवानी, भानु महाजन, नवल तिवारी, उमेश तिवारी, अशोक कोटिया, डॉ. अवधेश रावत, विनोद अग्रवाल, संध्या जोशी, अपर्णा सिंह, कार्यालय मंत्री संजीव चौबे, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, मनोज गर्ग, गोविंद चाहर, पप्पन कुशवाह, प्रवेश दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया और बॉबी वर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली। आईटी की ओर से महानगर प्रमुख अमरजीत बरनवाल के नेतृत्व में गौरव सिंह, राजेश प्रजापति, आर्यन, राज कुमार आदि ने कार्य किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो