scriptLIVE UPDATE : संगीनों के साये में मतगणना शुरू, खुलने लगा ईवीएम में बंद प्रत्याशियों का भाग्य | UP lok sabha election result 2019 counting Started agra Fatehpur sikri | Patrika News

LIVE UPDATE : संगीनों के साये में मतगणना शुरू, खुलने लगा ईवीएम में बंद प्रत्याशियों का भाग्य

locationआगराPublished: May 22, 2019 06:51:08 pm

आगरा-फिरोजाबाद हाईवे स्थित मंडी समिति के परिसर में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की मतगणना हो रही है।

UP lok sabha election result 2019 counting

UP lok sabha election result 2019 counting

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे स्थित मंडी समिति के परिसर में मतगणना हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखी हुई हैं। प्रत्याशियों और उनके अधिकृत एजेंट की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम की सील खोली गई। आगरा में आगरा लोकसभा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की मतगणना हो रही है।
इस तरह हो रही मतगणना
स्ट्रांग रूम से ईवीएम को मतगणना स्थल पर लाया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अलग पांडाल बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम से पंडाल तक कड़ी सुरक्षा में ईवीएम लाई जा रही हैं। पांडाल में बनाई गई मेजों पर इन्हें रखा जा रहा है। फिर ईवीएम और वीवीपैट की सील प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ताओं को दिखाई जा रही है। उनकी संतुष्टि के बाद सील तोड़ी जा रही है। इसके बाद निश्चित बटन दबाकर मतों की गिनती हो रही है। मतगणना अभिकर्ता प्रत्येक ईवीएम और बूथ के मतों को नोट कर रहे हैं। फिर सभी मेजों के मतों की संख्या निर्वाचन अधिकारी के पास आती है। वे सबको जोड़कर अंतिम आंकड़ा तैयार करते हैं। इस तरह एक राउंड पूरा हो जाता है। आगरा में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी का एक-एक राउंड जोड़ दें तो लोकसभा क्षेत्र का एक राउंड बनता है।
18-आगरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी
1.प्रीता हरित- कांग्रेस
2.मनोज कुमार सोनी- बसपा (गठबंधन)
3.प्रो. एसपी सिंह बघेल- भाजपा
4.चन्द्रपाल, आदर्श समाज पार्टी
5.राजा वाल्मीकि, राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी
6.रामजीलाल विद्यार्थी, पीस पार्टी
7.हिमांशी, लोक गठबंधन पार्टी
8.अंबेडकर हसनूराम अंबेडकरी, निर्दलीय
9. बाबूलाल, निर्दलीय
आगरा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र
आगरा उत्तर
आगरा दक्षिण
आगरा छावनी
एत्मादपुर
जलेसर
19-फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी
1.राजकुमार चाहर- भाजपा
2.राज बब्बर- कांग्रेस
3.श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित- बसपा (गठबंधन)
4. नवाब गुलचमन शेरवानी, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
5.मनीषा सिंह, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया
6.विनय सिंह धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
7. सतेन्द्र बघेल, आम जनता पार्टी (इंडिया)
8. सर्वेश कुमार, भारतीय मजदूर जनता पार्टी
9. सादाब नूर, आदर्श समाज पार्टी
10. अनिल कुमार कुशवाहा, निर्दलीय
11. आरती शर्मा, निर्दलीय
12. पास्टर थॉमसन मैसी, निर्दलीय
13. नरेश कुमार, निर्दलीय
14.पुरुषोत्तम दास (फौजी भाई) , निर्दलीय
15. राम बहोरी, निर्दलीय
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र
फतेहपुर सीकरी
बाह
फतेहाबाद
खेरागढ़
आगरा ग्रामीण
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो