script

Counting Live Report: बृज की 13 में से 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा, सैफई परिवार को तगड़ा झटका

locationआगराPublished: May 24, 2019 12:11:53 am

प्रगतिशील समाजवादी पर्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह की हारउत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से बुरी हारपूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह इस बार मैनपुरी में नहीं बना सके इतिहास सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल के पुत्र अक्षय यादव भी पराजित

Final Result

Counting Live Report: बृज की 13 में से 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा, सैफई परिवार को तकड़ा झटका

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना हो गई है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद प्रत्याशियों का भाग्य खुल गया है। बृज क्षेत्र का 13 में से 12 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा ने न केवल अपनी सीटों को बचाए रखा बल्कि समाजवादी पार्टी से दो सीटें छीन ली हैं। सारे अनुमान धरे रह गए हैं। मैनपुरी से सिर्फ मुलायम सिंह यादव चुनाव जीत सके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर की फतेहपुर सीकरी सीट से बहुत बुरी हार हुई है। वे हार से इतने व्यथित हो गए कि मतगणना स्थल से बीच में ही उठकर चले गए। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह भी चुनाव हार गए हैं। इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी के क्षत्रप और सैफई परिवार के लाड़ले देवेन्द्र सिंह यादव, धर्मेन्द्र यादव, अक्षय यादव चुनाव हार गए हैं। इसकी किसी को उम्मीद नहीं है। सपा के गढ़ में ही भाजपा ने सैफई परिवार के सदस्यों को पटखनी दी है। जीत-हार का विस्तृत परिणाम देर रात्रि घोषित किया गया।
इनकी हुई जीत
आगरा से प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, भाजपा
फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, भाजपा
मथुरा से सांसद हेमा मालिनी, भाजपा
मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी
फिरोजाबाद से डॉ. चन्द्रसेन जादौन, भाजपा
अलीगढ़ से सांसद सतीश कुमार गौतम, भाजपा
हाथरस से डॉ. चन्द्रसेन जादौन, भाजपा
एटा से सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, भाजपा
बरेली से संतोष गंगवार, भाजपा
आंवला से सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, भाजपा
पीलीभीत से फिरोज वरुण गांधी, भाजपा
बदायूं से डॉ. संघमित्रा मौर्य, भाजपा
शाहजहांपुर से अरुण सागर, भाजपा
इनकी हुई हार
आगरा से मनोज कुमार सोनी, बसपा
फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर, कांग्रेस
मथुरा से कुंवर नरेन्द्र सिंह, रालोद
मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य, भाजपा
अलीगढ़ से डॉ. अजीत बालियान, बसपा
हाथरस से रामजीलाल सुमन, सपा
एटा से देवेन्द्र सिंह यादव, सपा
बरेली से भगवत शरण गंगवार, सपा
आंवला से रुचि वीरा, बसपा
बदायूं से धर्मेन्द्र यादव, सपा
पीलीभीत से हेमराज वर्मा, सपा
किसे कितने वोट मिले
फतेहपुर सीकरी
राजकुमार चाहर बीजेपी 662794
राज बब्‍बर आईएनसी 170889
श्रीभगवान शर्मा बीएसपी 167517

आगरा
सत्यपाल सिंह बघेल बीजेपी 642669
मनोज कुमार सोनी बीएसपी 433386
प्रीता हरित कांग्रेस 44755
फिरोज़ाबाद
डॉ. चन्‍द्र सेन जादौन बीजेपी 494050
अक्षय यादव एसपी 465686
शिवपाल सिंह यादव प्रसपा 91651

मैनपुरी
मुलायम सिंह यादव एसपी 523145
प्रेम सिंह शाक्य बीजेपी 428559

मथुरा
हेमा मालिनी बीजेपी 667342
कुँवर नरेन्‍द्र सिंह आरएलडी 377319
महेश पाठक कांग्रेस 27970

बरेली
संतोष कुमार गंगवार बीजेपी 563533
भगवत सरन गंगवार एसपी 397403
प्रवीण सिंह ऐरन कांग्रेस 74003
ऑवला
धर्मेन्द्र कश्यप बीजेपी 523223
रुचिवीरा बीएसपी 410983
कुँवर सर्वराज सिंह कांग्रेस 61795

शाहजहाँपुर
अरुण कुमार सागर बीजेपी 686352
अमर चन्द्र जौहर बसपा 417337
ब्रह्म स्वरुप सागर कांग्रेस 35055

बदायूं
डा0 संघमित्रा मौर्या बीजेपी 510343
धर्मेन्द्र यादव एसपी 491959
सलीम इक़वाल शेरवानी कांग्रेस 51896

पीलीभीत
फिरोज वरूण गॉंधी बीजेपी 702755
हेमराज वर्मा सपा 447140

अलीगढ़
सतीश कुमार गौतम बीजेपी 651805
डॉ0 अजीत बालियान बीएसपी 424890
बिजेन्‍द्र सिंह चौधरी कांग्रेस 50346

एटा
राजवीर सिंह (राजू भैया) बीजेपी 544267
कुँ. देवेन्द्र सिंह यादव एसपी 422054

हाथरस
राजवीर दिलेर बीजेपी 679799
रामजी लाल सुमन एसपी 422588
त्रिलोकी राम कांग्रेस 23715
मथुरा
हेमा मालिनी बीजेपी 667342
कुँवर नरेन्‍द्र सिंह आरएलडी 377319
महेश पाठक कांग्रेस 27970

ट्रेंडिंग वीडियो