scriptअरुण जेटली का निधन, चौधरी उदयभान सिंह के स्वागत कार्यक्रम रद, देखें वीडियो | UP Minister Chaudhary Udaybhan singh welcome cancel due to Arun jaitle | Patrika News

अरुण जेटली का निधन, चौधरी उदयभान सिंह के स्वागत कार्यक्रम रद, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Aug 24, 2019 02:39:40 pm

-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किया गया स्वागत -मंत्री ने कहा- उत्तर प्रदेश के हर युवा को रोजगार मिले

अरुण जेटली का निधन, चौधरी उदयभान सिंह के स्वागत कार्यक्रम रद, देखें वीडियो

अरुण जेटली का निधन, चौधरी उदयभान सिंह के स्वागत कार्यक्रम रद, देखें वीडियो

आगरा। पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का एम्स, दिस्ली में निधन हो गया। जैसे ही यह सूचना मिली उत्तर प्रदेश के लघु उद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने अपने स्वागत समारोह रद्द कर दिए। इससे पूर्व चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर युवा को रोजगार मिले। आगरा की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा।
अरुण जेटली का निधन, चौधरी उदयभान सिंह के स्वागत कार्यक्रम रद, देखें वीडियो
एक्सप्रेस वे पर स्वागत
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से कार द्वार आगरा आए इस दौरान एक्सप्रेसवे के अधिकांश कट पर उनका स्वागत किया गया। टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे। जिन्दाबाद के नारे लगाए जाते रहे। भाजपा नेता डॉ. संजीव पाल सिंह ने कहा कि लखनऊ से आगरा तक कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। भाजपा नेता संजय चौहान ने कहा कि चौधरी उदयभान सिंह के मंत्री बनने से आगरा को फायदा होगा। वे पहले से तमाम कार्य करते आ रहे हैं। अब और गति मिलेगी।
मंत्री ने क्या कहा
इस मौके पर चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि लघु उद्योग विभाग की उत्तर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका है। वे चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के हर युवा को रोजगार मिले। युवा अपना उद्यम स्थापित करें। यह कहे जान पर कि आगरा को आपसे बहुत अपेक्षाएं हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं खरा उतरूंगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो