scriptरघुराज सिंह ने दिया पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर विवादित बयान, देखें वीडियो | up minister statement on ex pm manmohan singh | Patrika News

रघुराज सिंह ने दिया पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर विवादित बयान, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Oct 18, 2018 06:55:03 pm

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की विदेश यात्राओं पर दिया अजीबो गरीब बयान

bjp

रघुराज सिंह ने दिया पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर विवादित बयान, देखें वीडियो

आगरा। योगी सरकार के मंत्रियों और नेताओं के विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आगरा में बंगाली समाज की दुर्गापूजा में शामिल होने आए रघुराज सिंह अध्यक्ष भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति उत्तर प्रदेश ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर विवादित बयान दे डाला। रघुराज सिंह पत्रकारों के सवाल दे रहे थे। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर बातचीत हो रही थी तभी विदेश यात्राओं का सवाल किया गया तो रघुराज सिंह ने अजीबो गरीब तर्क प्रस्तुत कर डाला। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार सत्ता से हटी थी तो 52 हजार करोड़ डालर तेल का कर्ज छोड़ गए थे। आज मोदीजी भामाशाह के रूप में कार्य कर रहे हैं। पहले भिखमंगे की श्रेणी में देश था आज साहूकार की श्रेणी में देश है। आज अमेरिका का राष्ट्रपति का भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहा है। पहले मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। दस सालों में दस बार विदेश यात्राओं पर गए, छह हजार करोड़ रुपये खर्च किए। अब हमारे देश के प्रधानमंत्री 56 देश घूमे हैं और मात्र 3 सौ 62 करोड़ रुपया खर्च किया। उन्होंने इसके बाद विवादों भरे शब्द बोले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो