scriptकलेक्ट्रेट में काम है तो आज न जाएं, नहीं होगी सुनवाई… | up ministerial collectorate employees union strike on 21 august 2019 | Patrika News
आगरा

कलेक्ट्रेट में काम है तो आज न जाएं, नहीं होगी सुनवाई…

24 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कर्मचारी आज एकदिवसीय हड़ताल पर हैं।

आगराAug 21, 2019 / 02:26 pm

suchita mishra

Demo pic

Demo pic

आगरा। 24 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कर्मचारी आज एकदिवसीय हड़ताल पर हैं। इसके कारण कलेक्ट्रेट में अपना काम कराने आए आम लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। आगरा के साथ हड़ताल का असर मथुरा में भी देखने को मिला। यहां कर्मचारी कलक्‍ट्रेट में तालाबंदी कर अपनी हड़ताल कर रहे हैं।
आगरा में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान ने बताया कि कर्मचारी प्रदेश सरकार को 24 सूत्रीय मांग पत्र सौंप चुके हैं, इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। सुनवाई न होने से कर्मचारी नाराज हैं और बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। यदि अब भी सरकार नहीं जागी तो 16 सितंबर को कर्मचारी लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे।
ये हैं कर्मचारियों की मांगें

– कलक्ट्रेट का नाम मिनी सचिवालय रखा जाए।

– कलक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार संवर्ग पर दस फीसद पदों पर प्रोन्नत किया जाए।

– नवीन पेंशन योजना को खत्म करते हुए पुरानी योजना को बहाल किया जाए।
– वेतन विसंगति को दूर किया जाए।

– रिक्त पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।

– कलक्ट्रेट कर्मचारियों को सचिवालय के कर्मचारियों के समान वेतनमान मिले।

– चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर कैशलेस व्यवस्था लागू की जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो