scriptएक क्लिक पर यूपी निकाय चुनाव के यहां देखिए परिणाम, कौन बना आपके शहर का मेयर | UP Nagar nikay Final result Nagar Nigam Election 2017 | Patrika News

एक क्लिक पर यूपी निकाय चुनाव के यहां देखिए परिणाम, कौन बना आपके शहर का मेयर

locationआगराPublished: Dec 01, 2017 06:49:36 pm

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

आगरा। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और बरेली नगर निगम में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। अलीगढ़ में महापौर बसपा का बनेगा। इसी तरह अधिकांश नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। निर्दलीय भी कम नहीं पड़े हैं।

ये हैं परिणाम
आगरा नगर निगम भाजपा के नवीन जैन जीते, बसपा के दिगम्बर सिंह की हार। जीत का अंतर 74 हजार 322। भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन को 217881 मत प्राप्त हुए, वहीं बसपा प्रत्याशी को 143559 मत मिले हैं।
फिरोजाबाद नगर निगम भाजपा की नूतन राठौर जीतीं, उन्हें 98,932 वोट मिले। वहीं एआईएमआईएम की मशरूर फातिमा को 56536 वोट मिले। 42,396 से मिली हार।

मथुरा नगर निगम भाजपा के डॉ. मुकेश को 1,03,046 मत मिले, वहीं कांग्रेस के मुकेश सिंह को 80,938 मत मिले। 22,108 वोटों से मिली हार।
अलीगढ़ नगर निगम में बसपा के प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान को 1,25,682 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव अग्रवाल को 1,15,671 वोट मिले।

बरेली नगर निगम भाजपा के उमेश गौतम को मिले 1,39,127 वोट, दर्ज की जीत। वहीं सपा के डॉ. आईएस तोमर हार गए। उन्हें 1,26,343 मत प्राप्त हुए।
आगरा नगर पालिका परिषद
एत्मादपुर से चेयरमैन पद के प्रत्याशी सपा के राकेश कुमार ने 4444 मत लेकर बसपा के सुरेश चन्द को हराया। भाजपा तीसरे नम्बर पर।
बाह से चेयरमैन पद के प्रत्याशी भाजपा के वारेलाल ने 3683 मत लेकर सपा के दिवाकर सिंह को हराया।
खेरागढ़ के चेयरमैन पद पर निर्दलीय शांतिदेवी ने 4853 वोट लेकर भाजपा की कृष्णा गर्ग को हराया।
स्वामी बाग के चेयरमैन पद पर निर्दलीय संजय कपूर ने 519 मत लेकर निर्दलीय सतीश चौहान को पराजित किया।

ट्रेंडिंग वीडियो