इनमें थी कांटे की टक्कर
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मेयर के लिए नवीन कुमार जैन मैदान में थे, वहीं बहुजन समाज पार्टी की ओर से दिंगम्बर सिंह धाकरे। नवीन कुमार जैन ने 2 लाख 17 हजार 881 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, वहीं बसपा प्रत्याशी दिगम्बर सिंह को 1 लाख 43 हजार 559 मत प्राप्त हुए। दोनों के जीत के आंकड़े की बात की जाए, तो भाजपा प्रत्याशी ने शहर की जनता का 42.77 फीसद मत प्राप्त किया, तो वहीं बसपा प्रत्याशी ने 28.18 फीसद। अब बात करें, तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, की तो इन दलों के प्रत्याशी 50 हजार का आंकड़ा पार नहीं कर सके।