scriptपर्यटकों से लूटपाट करने वाले दबोचे, पुलिस को शातिर महिला की तलाश, देखें वीडियो | UP Police arrested badmash in tajganj latest news | Patrika News

पर्यटकों से लूटपाट करने वाले दबोचे, पुलिस को शातिर महिला की तलाश, देखें वीडियो

locationआगराPublished: May 04, 2019 05:17:31 pm

Submitted by:

suchita mishra

थाना ताजगंज पुलिस ने दो चेन लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से लूट का माल भी बरामद हुआ है।

up police

up police

आगरा। थाना ताजगंज पुलिस ने दो चेन लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से लूट का माल भी बरामद हुआ है। लूटे हुए माल को खरीदने वाला स्वर्णकार भी पकड़ा गया है। ये लोग फतेहाबाद रोड पर पर्यटकों को निशाना बनाते थे। शातिर महिला की पुलिस को तलाश है। वह घर से फरार हो गई है।
पर्यटकों के साथ हो रही लूटपाट रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में टीम गठित की गई। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई। चार मई को सूचना मिली कि लुटेरे सवा सौ फुटा रोड पर हैं। उनके पास लूट का माल है। लूट का माल खरीदने वाला आने वाला है। इस पर तोरा पुलिस चौकी के पास पुलिस बल पहुंचा। मौके से तीन शातिर गिरफ्तार किए गए। इनके नाम हैं- सनी उर्फ सोनू, नफीस उर्फ पोली, और देवेन्द्र उर्फ देबू। अभियुक्तों के खिलाफ थाना ताजगंज और थाना सदर में 22 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप, सुधीर सिंह, जितेन्द्र सिंह के साथ सतीश कुमार, अरुण कुमार, नावेद खां आदि शामिल थे।
क्या बताया
अभियुक्तों ने बताया कि पर्यटकों के साथ लूट की कई घटनाएं कर चुके हैं। लूट में आशीष आशीष बेड़िया एवं नितिन भी शामिल रहते हैं। लूट का माल देबू की पत्नी माधुरी को बेचते हैं। देबू सुनारी का भी काम करता है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सनी उर्फ सोनू पुत्र स्व. अशोक निवासी डौकी, जनपद आगरा।
2. नफीस उर्फ पोली पुत्र निनुवा निवासी मुटनई थाना डौकी जनपद आगरा।
3. देवेन्द्र उर्फ देबू पुत्र स्व. नलिन निवासी सेक्टर 8 आवास विकास कालोनी थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।

फरार अभियुक्त
1. माधुरी पत्नी देवेन्द्र उर्फ देबू निवासी सेक्टर 8 आवास विकास कालोनी थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
2. आशीष बेड़िया निवासी अज्ञात।
3. नितिन निवास अज्ञात।
बरामदगी
1. 4 चेन पीली धातु, 1 मंगल सूत्र, 1 जोड़ी पाजेब, 1 कमरबन्द सफेद धातु।
2. 69,000 रुपये नकद।
3. 1 बाइक पल्सर यूपी 80 बीएफ 8885 रंग काला।
4. 3 मोबाइल फोन।
5. 1 पिस्टल, 2 जिन्दा कारतूस, 1 तमन्चा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो