scriptBreaking: ससुराल छोडऩे जा रहे चाचा की रास्ते में हो गई नियत खराब | rape with women by her relative | Patrika News

Breaking: ससुराल छोडऩे जा रहे चाचा की रास्ते में हो गई नियत खराब

locationआगराPublished: Jul 22, 2016 11:14:00 am

ससुराल छोडऩे का कहकर घर से एकांत में लेजाकर अपनी सगी भतीजी से सामुहिक दुष्कर्म के आरोपित चाचा और उसके भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

demo pic

demo pic

श्रीगंगानगर.

 ससुराल छोडऩे का कहकर घर से एकांत में लेजाकर अपनी सगी भतीजी से सामुहिक दुष्कर्म के आरोपित चाचा और उसके भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना करीब दस दिन पूर्व पंजाब राज्य सीमा पर लिंक नहर के किनारे हुई थी। मामला लालगढ़ जाटान पुलिस ने दर्ज किया था। 
 जांच अधिकारी पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण बचनसिंह मीणा ने बताया कि पीडि़ता पंजाब राज्य सीमा के गांव की रहने वाली है और उसका ससुराल सादुलशहर के पास एक गांव में है। वह अपने मायके आई हुई थी। उसके आरोपित चाचा ने ससुराल छोड़कर आने का कह साथ ले गया। आरोपित के साथ उसका दोस्त जो भतीजा भी है वह भी था। दोनों ने पीडि़ता को गुमराहकर पंजाब राज्य सीमा पर बनी लिंक नहर के किनारे एकांत में कमरंे में ले गए। 
वहां दोनों आरोपितों ने विवाहिता को काबूकर सामुहिक दुष्कर्म और कूकर्म किया। पीडि़ता को आरोपितों के चंगुल से निकलकर वापस मायके आई और घर में आपबीती बताई। घटना के दिन ही शाम को पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया था। दोनों आरोपित मुकदमा दर्ज होते ही फरार हो गए थे। उनको गुरुवार देर रात रिश्तेदारों के यहां से गिरफ्तार कर लाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो